Ustaad Bhagat Singh OTT Release: उस्ताद भगत सिंह जल्द ही इस दिन ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज, जानें पूरी अपड

Ustaad Bhagat Singh OTT Release: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने वाले अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को 19 मार्च को थिएटर में रिलीज किया गया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब लोगों को इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार है। तो आज हम आपको यही बताएंगे कि फिल्म को किस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज किया जाएगा।

Ustaad Bhagat Singh OTT Release

कब और कहां ओटीटी पर रिलीज होगी 'उस्ताद भगत सिंह'?

'उस्ताद भगत सिंह' को अभी थिएटर में रिलीज हुए एक महीना भी नहीं हुआ है और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह रिलीज होने वाली है। फिल्म मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को फिल्म के राइट्स सेल कर दिए हैं। लेकिन इससे पहले बताया जा रहा था कि 23 अप्रैल को फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है लेकिन हाल ही में फिल्म के आधिकारिक रिलीज की तारीख कंफर्म कर दी गई है। अब फिल्म को 16 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया जाएगा, जो हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में देखने को मिलेगी।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगर हम 'उस्ताद भगत सिंह' फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन का कलेक्शन बहुत ही शानदार किया था। पहले दिन फिल्म ने 34.75 करोड़ की कमाई की। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए वैसे-वैसे फिल्म का रुतबा काम हो गया। वर्ल्ड वाइड लेवल पर फिल्म ने 96.36 करोड़ की कमाई की और फिल्म का बजट 150 करोड़ का था। इन आंकड़ों का हिसाब लगे तो फिल्म ने अपना बजट भी नहीं निकाला है।

क्या है पवन कल्याण की इस फिल्म की कहानी?

अगर हम 'उस्ताद भगत सिंह' फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो फिल्म में पवन कल्याण ने एक पुलिस वाले का किरदार अदा किया है। जो बहुत ही बहादुर और साहसी होता है। फिल्म में एक्शन और इमोशंस साथ में देखने के लिए मिलते हैं। पवन कल्याण 54 साल की उम्र में बखूबी धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आए।

More from Filmibeat

Read more about: pawan kalyan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X