'मैं 15 साल से सड़क पर...', विजय थलपति के सीएम बन जाने पर पवन कल्याण को हुई जलन!
Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण द्वारा हाल ही में विजय को लेकर एक बड़ा बयान दिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन कल्याण ने कहा है कि उनको सीएम विजय को देखकर बहुत ही जलन होती है। पवन कल्याण ने यह भी कहा कि उन्हें इतनी जल्दी सफलता प्राप्त हो गई और मैं 15 साल से सड़क पर ही घूमता रहा हूं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन कल्याण सोमवार को एक कार्यक्रम में गए थे और यहां पर उन्होंने अपने 15 साल की राजनीतिक करियर को लेकर बात की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि "मैं आजकल तमिलनाडु की राजनीति को देख रहा हूं और उन्होंने यह सब कितनी बेफिक्री के साथ में किया है। मुझे इससे जलन हो रही है और उन्होंने कट आउट से लेकर होलोग्राम का इस्तेमाल करके खुशी-खुशी जीत भी हासिल की।"
पवन कल्याण ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं तो 15 साल से सड़क पर ही घूम रहा हूं और एक राजनीतिक पार्टी चलाने का मतलब होता है कि लाखों लोगों को एक साथ में लेकर चलना। हम तो अपने ही परिवार के परिजनों को एक बात पर राजी नहीं कर पाते हैं।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विजय और पवन कल्याण दोनों ही अभिनय की दुनिया से पॉलिटिक्स में आए। बिजनेस ऑल 2024 में अपनी पार्टी TVK बनाई थी और 2026 में उन्होंने 108 सीट जीत कर DMK और AIADMK सालों पुराने दबदबे को पूरी तरीके से मिटा दिया।
साल 2014 में बनी थी पार्टी
बताते चलें कि आप पवन कल्याण ने साल 2014 में अपनी जनसेना पार्टी बनाई थी। 2019 में आंध्र प्रदेश में जब उनकी पार्टी ने चुनाव लड़ा तो एक सीट पर ही जीत मिल गई थी। पवन कल्याण खुद दोनों सीट से चुनाव हार गए थे। लेकिन उन्होंने बाद में अपने संगठन को और भी ज्यादा मजबूत कर लिया था। भाजपा से लेकर तेलुगू देशम पार्टी के साथ में उन्होंने गठबंधन किया। इसके बाद उन्होंने 2024 के इलेक्शन में सभी 21 सीटों पर जीत हासिल कर ली थी। जहां पर वह पीठापुरम सीट से 70,000 से भी ज्यादा वोट से जीते थे।


Click it and Unblock the Notifications