आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बनते ही पवन कल्याण ने लिया फिल्में छोड़ने का फैसला, फिल्म मेकर्स से मांगी माफी

Pawan Kalyan Quit Acting: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने घोषणा कर दी है कि आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बनने के बाद वे फिल्मों में काम नहीं करेंगे। उनका पूरा फोकस उनके चुनाव क्षेत्र पर होगा। हालांकि उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि वे अपनी पहले की गई कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे।
पवन कल्याण ने बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र पीथापुरम में एक सार्वजनिक बैठक की। इस दौरान पवन के फैंस 'ओजी' के नारे लगाने लगे। तभी पवन ने कहा-ओजी? क्या आपको लगता है कि मेरे पास फिल्में बनाने का समय होगा? मैंने 5 वादे किए थे। सबसे पहले मैं इस निर्वाचन क्षेत्र को बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहता हूं।
साउथ एक्टर ने आगे बताया कि वे अपमी कमीटेड फिल्मों को पूरा करेंगे लेकिन फिलहाल वे राजनीति पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा- 'कम से कम गड्ढे न भरने या नई सड़कें न बनाने के लिए किसी को मेरी गलती नहीं माननी चाहिए। अगर कोई मुझसे सवाल करे कि मैं ओजी की शूटिंग में व्यस्त क्यों हूं तो मैं क्या करूंगा? दिल में उस डर के साथ मैंने अपने फिल्म मेकर्स से यहां तक कहा कि आपको मुझे माफ कर देना चाहिए।'
पवन ने कहा- 'मुझे पहले लोगों की सेवा करने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। मैं फिल्मों की शूटिंग तभी करूंगा जब मुझे इसके लिए समय मिलेगा।' वहीं उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस से कहा- 'आप सच में ओजी देखेंगे, ये अच्छा होगा।'


Click it and Unblock the Notifications