पवन कल्याण और चिरंजीवी ने अचानक पकड़ा पीएम मोदी का हाथ, फिर जो हुआ... देखें तस्वीरें

Pawan Kalyan Oath Ceremony

Pawan Kalyan Oath Ceremony: साउथ स्टार पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के पीठपुरा सीट से चुनाव जीतकर राज्य के डिप्टी सीएम बन गए हैं। उन्होंने आज पीएम मोदी की मौजूदगी में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ समारोह के दौरान पवन कल्याण ने भाई चिरंजीवी के साथ मिलकर पीएम मोदी से खूब शाबाशियां बटोरी। इसके बाद कुछ ऐसा कर डाला कि सब हैरान ही रह गए।

पवन कल्याण के साथ मंच पर पीएम मोदी के अलावा आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे। इस दौरान पवन और चिरंजीवी ने कुछ ऐसा किया कि सब देखते ही रह गए। इसके बाद शपथ सेरेमनी से दोनों स्टार्स की पीएम मोदी संग तस्वीरें वायरल होने लगी।

पवन कल्याण के शपथ ग्रहण समारोह से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस दौरान पवन और चिरंजीवी ने अचानक पीएम मोदी का हाथ पकड़ लिया। दरअसल शपथ ग्रहण के बाद मंच पर फोटो सेशन चल रहा था। इस दौरान चिरंजीवी अचानक से पीएम मोदी के पास गए और उनका हाथ पकड़कर उन्हें आगे ले आए। वहीं उनकी दूसरा हाथ पवन कल्याण ने पकड़ लिया। फिर तीनों ने हाथ उठाकर एक साथ तस्वीर खिंचवाई।

इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों भाईयों को गले लगा लिया और उनकी पीठ भी थपथपाते दिखाई दिए। एक तस्वीर में पवन कल्याण को अपने बड़े भाई चिरंजीवी के पांव छूते भी देखा गया। दूसरी फोटो में पवन भाई के गले लगते भी नजर आए। इस दौरान सुपरस्टार रजनीकांत भी वहीं मौजूद रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X