चोरी-छिपे दुल्हन बनी टॉप एक्ट्रेस ने करोड़पति बिजनेसमैन संग लिए फेरे, कमल के फूलों में लदी लगीं लक्ष्मी का रूप

Parvati Nair Wedding: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस पार्वती नायर ने अपने मंगेतर के साथ शादी कर ली है। पार्वती नायर ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर हर किसी को गुड न्यूज़ दी है। तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस न्यूली वेड कपल को बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
'द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम' में थलपति विजय के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस पार्वती नायर ने चेन्नई के एक बिजनेसमैन आश्रित अशोक से शादी की है और शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। दुल्हन बनी पार्वती नायर बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।
इस दौरान गोल्डन कांजीवरम साड़ी और कीमती गहनों से सजी में पार्वती के ब्राइडल लुक से किसी की नजरें हटने का नाम नहीं ले रही थीं। वहीं दूसरी और उनके गले में कमल के फूलों का हार भी था जिसमें को मां लक्ष्मी का रूप लग रही थीं।
पार्वती नायर के सगाई वाले इस पोस्ट पर उनके कुछ दोस्तों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है, जिसमें एक ने लिखा, "आप दोनों की नई जिंदगी को ढेर सारी शुभकामनाएं" और एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत बधाई।
सगाई के बाद एक इंटरव्यू में पार्वती ने बताया कि आप जिसके साथ अपना जीवन बिताना चाहते हैं, उन्हें करीब से जानना जरूरी है। अपनी शादी की चर्चा करते हुए इन दोनों ने कहा, "चेन्नई में हम अपनी शादी करेंगें, जिसमें मलयाली और तेलुगु संस्कृति का मिश्रण होगा।"


Click it and Unblock the Notifications