OTT पर बवाल काट रही 8.2 IMDb रेटिंग वाली ये साउथ फिल्म, हर सीन में ऐसा सस्पेंस कि सीट से उठ नहीं पाएंगे!

Viduthalai part 1 IMDb rating: पिछले कुछ सालों में साउथ सिनेमा ने अपनी दमदार कहानियों से दर्शकों का भरोसा जीत लिया है। यहां सिर्फ मसाला नहीं, बल्कि समाज और सिस्टम की सच्चाई को बिना किसी डर के दिखाया जाता है। ऐसी ही एक फिल्म है 'विदुथलाई: पार्ट 1', जिसने रिलीज के बाद हर तरफ चर्चा बटोरी।

Viduthalai part 1 IMDb rating

साल 2023 में आई इस फिल्म को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है, जबकि Rotten Tomatoes पर इसे 100% अप्रूवल हासिल हुआ। सीरियस टॉपिक्स और रियल सिनेमा पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म एक खास एक्सपीरिएंस है।

क्या है कहानी

फिल्म की कहानी 1980 के दशक के सामाजिक और राजनीतिक माहौल पर आधारित है। मुख्य किरदार कुमारेशन (सूरी) एक आम आदमी है, जो पुलिस विभाग में ड्राइवर की नौकरी करता है। वह नियमों का पालन करने वाला, शांत और ईमानदार इंसान है। उसे जिंदगी से कुछ ज्यादा नहीं चाहिए और वो अपनी लाइफ से खुश है

कहानी तब सीरियस मोड़ लेती है, जब सरकार एक उग्रवादी संगठन के कथित नेता पेरुमल उर्फ वाथियार को पकड़ने के लिए बड़ा पुलिस ऑपरेशन शुरू करती है। इस किरदार में विजय सेतुपति नजर आते हैं, जो अपने एक्टिंग से फिल्म को एक अलग लेवल पर ले जाते हैं।

जब कानून के नाम पर इंसानियत कुचली जाती है

फिल्म बेहद साफ तरीके से दिखाती है कि एक मिशन को अंजाम देने के लिए पुलिस किस हद तक जा सकती है। निर्दोष गांववालों पर जुल्म, झूठे आरोप और बेरहमी से किए गए अत्याचार कहानी को झकझोर देते हैं। कुमारेशन इसी माहौल में फंस जाता है, जहां उसे वर्दी और अपने जमीर के बीच एक को चुनना पड़ता है।

सूरि का ट्रांसफॉर्मेशन और विजय सेतुपति की शानदार एक्टिंग

कॉमेडी रोल्स के लिए मशहूर सूरी इस फिल्म में खुद को पूरी तरह बदलते हुए नजर आते हैं। उनका डर, असमंजस और उनके अंदर की चल रही लड़ाई दर्शकों को महसूस होती है। वहीं विजय सेतुपति कम समय के लिए दिखने के बावजूद फिल्म की सोच और आत्मा बन जाते हैं।

कहां देख सकते हैं यह फिल्म?

'विदुथलाई: पार्ट 1' हिंदी डब के साथ Amazon Prime Video और ZEE5 पर उपलब्ध है। अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जो मनोरंजन के साथ सोचने पर मजबूर करे, तो यह जरूर देखें। यही नहीं, इस फिल्म का अगला पार्ट 'विदुथलाई: पार्ट 2' साल 2024 में रिलीज हो चुका है, जो कहानी को आगे ले जाता है और कई सवालों के जवाब देता है।

'विदुथलाई: पार्ट 1' सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि सत्ता, पुलिस और आम आदमी के रिश्ते की सच्ची तस्वीर है। यह फिल्म दिखाती है कि सिस्टम के भीतर रहकर सही और गलत की लड़ाई कितनी मुश्किल होती है। गंभीर और अर्थपूर्ण सिनेमा पसंद करने वालों के लिए यह एक मस्ट वॉच फिल्म है।

More from Filmibeat

Read more about: south movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X