18 साल की सिंगर ने ऑस्कर जीतने वाले कीरावनी पर लगाया शोषण का आरोप, बोली- जबरदस्ती करवाते हैं...

Oscar Winner MM Keeravani Harassment And Exploitation: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से शोषण का बवंडर उठा है और इस बार इसकी जद में आए हैं ऑस्कर विनर संगीतकार एम एम कीरावनी। 'पडुथा तीयागा' जैसे रियलिटी शो के लिए मशहूर सिंगर प्रवास्ति आराध्या ने म्यूजिक इंडस्ट्री की प्रमुख हस्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अपमानजनक कमेंट और पक्षपात के जरिए उत्पीड़न
प्रवास्ति आराध्या ने एम एम कीरावनी, गीतकार चंद्रबोस और सिंगर सुनीता पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिनसे नया ही विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में प्रवास्ति ने शो में जज के रूप में काम करने वाले तीनों पर अपमानजनक कमेंट और पक्षपात के जरिए उत्पीड़न का आरोप लगाया।
शादियों में परफॉर्म करने की बात
उन्होंने दावा किया कि एमएम कीरावनी ने उन्हें केवल तभी ज्यादा नंबर दिए जब उन्होंने कीरावनी के गानों को गाया। प्रवास्ति ने आगे आरोप लगाया कि जब उन्होंने शादियों में परफॉर्म करने की बात कही, तो कीरावनी ने यह कहकर जवाब दिया कि वह न केवल ऐसे गायकों को नापसंद करते हैं बल्कि उनसे नफरत करते हैं।
मानसिक रूप से परेशान
चंद्रबोस के बारे में प्रवास्ति ने आरोप लगाया कि उन्होंने भी अपने गानों को लेकर कंटेस्टेंट्स के साथ पक्षपात किया, जबकि बाकियों को हटा दिया। कीरावनी और चंद्रबोस के खिलाफ उनके आरोप पक्षपात को लेकर ज्यादा थे। उन्होंने सिंगर सुनीता पर अपमानजनक टिप्पणियों के साथ मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया।
कपड़ों को लेकर जबरदस्ती
प्रवास्ति ने यह भी दावा किया कि शो की प्रोडक्शन टीम ने अक्सर उन पर ऐसे कपड़े पहनने का दबाव डाला, जिससे उनका पेट खुला रहे। इसके बाद वो बहुत अनकंफर्टेबल होती थीं।


Click it and Unblock the Notifications