Nithyananda Death: नित्यानंद स्वामी ने खारिज की मौत की झूठी खबर, बहन के बेटे ने फैला दी थी अफवाह

Nithyananda Death: नित्यानंद स्वामी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। नित्यानंद की बहन के बेटे सुंदरेश्वरन ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि नित्यानंद मर चुके हैं। हालाँकि, इस जानकारी की अभी पुष्टि नहीं हुई थी, जिसे बाद में खुद नित्यानंद की ओर से खारिज किया गया है।
बलात्कार और यौन शोषण के आरोपों के बीच 2019 में भारत से भागे विवादास्पद स्वयंभू 'भगवान' स्वामी नित्यानंद के बारे में अब अफवाह है कि उनकी मृत्यु हो गई है। हालाँकि, उनकी मृत्यु के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उनका वर्तमान ठिकाना अज्ञात है, जिससे उनके इर्द-गिर्द चल रहे रहस्य और भी बढ़ गए हैं।
नित्यानंद की ओर से खारिज हुई मौत की अफवाह
हालांकि ये खबर फैलते ही नित्यानंद की ओर से साफ कर दिया है कि वो पूरी तरह से ठीक है। जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि 30 मार्च को नित्यानंद के उगाड़ी त्योहार में लाखों लोगों को आशीर्वाद भी दिया था।
PRESS RELEASE April 01, 2025
— KAILASA's SPH NITHYANANDA (@SriNithyananda) April 1, 2025
Multiple hindumisic media outlets have deliberately, maliciously, and criminally claimed that the Supreme Pontiff of Hinduism (SPH) has left his physical body or earthly plane of existence.
KAILASA CATEGORICALLY DECLARES THAT THE SPH IS HEALTHY,… pic.twitter.com/EEUMSZmX5E
कौन हैं नित्यानंद स्वामी
1 जनवरी, 1978 (आयु 47 वर्ष) को तिरुवन्नामलाई में जन्मे स्वामी नित्यानंद एक आध्यात्मिक नेता के रूप में प्रसिद्ध हुए, उन्होंने दावा किया कि उनके पास दिव्य शक्तियाँ हैं और उनके बहुत से अनुयायी हैं। उन्होंने भारत और विदेशों में कई आश्रम स्थापित किए, खुद को एक ऐसे गुरु के रूप में पेश किया जो भक्तों को आत्मज्ञान के मार्ग पर ले जाने में सक्षम है। हालाँकि, जब उन पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा तो उनकी छवि को गहरा धक्का लगा। कई कानूनी मामलों का सामना करते हुए, वे अधिकारियों से बचते हुए 2019 में भारत से भाग गए।
उनकी वेबसाइट पर उपलब्ध एक वीडियो के अनुसार, नित्यानंद का दावा है कि उन्हें 12 साल की उम्र में 'ज्ञान' प्राप्त हुआ था। वीडियो में उन्हें हिंदू धर्म के आध्यात्मिक नेता के रूप में पेश किया गया है और कहा गया है कि वे 47 देशों में केंद्र संचालित करते हैं। वे नित्यानंद ध्यानपीठम नामक धार्मिक संगठन के प्रमुख भी हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने ही की थी।


Click it and Unblock the Notifications