खौफनाक मंजर! प्रभास की हीरोइन पर गिद्दों की तरह झपटा पुरुष का झुंड, देख सिंगर का फूटा गुस्सा, बोलीं-लकड़बग्घे

साउथ की एक एक्ट्रेस के साथ हाल ही में एक ऐसी घटना हुई है जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों की सिट्टी बिट्टी गुल हो गई है। इस वीडियो में फीमेल एक्ट्रेस को देखते ही पुरुष का झुंड इस तरह टूटा मानों गिद्दों ने घेर लिया हो। यह कोई और नहीं बल्कि साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस निधि अग्रवाल हैं। दरअसल निधि प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' के गाने 'सहना-सहना' के लॉन्च इवेंट में पहुंचीं थीं।

Nidhi Agerwal

पुरुषों की भीड़ ने एक्ट्रेस को घेरा

इस दौरान एक्ट्रेस को देख लोगों में धक्का मुक्की शुरू हो गई। एक्ट्रेस का गाड़ी तक भी पहुंच पाना बहुत ही मुश्किल हो गया था। इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जो बड़ा ही खौफनाक वीडियो नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस को कार तक पहुंचने में कितनी मशक्कत करनी पड़ रही है। एक्ट्रेस भी खुद को इस झुंड से बचाने के लिए काफी मेहनत करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख लोगों में गुस्सा भर आया है।

वीडियो देख भड़के लोग

इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या है ये फैन्स को कम से कम अपनी लिमिट पता होनी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-इस तरह का बर्ताव स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसे फैन्स का प्यार कहेंगे कहां एक्ट्रेस को खुद ही इतनी इनसिक्योरिटी हो रही है। यह बहुत ही शर्मनाक है। बता दें कि निधि अग्रवाल का यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

निधि अग्रवाल का ऐसा हाल देख सिंगर का फूटा गुस्सा

बता दें कि एक्ट्रेस का ऐसा हाल देख सिंगर चिन्मयी श्रीपदा का गुस्सा फूट पड़ा है। सिंगर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- ये देखो लकड़बग्घे से भी बुरा बर्ताव करते कुछ आदमी। वैसे लकड़बग्घे की बेइज्जती क्यों करना, यह कहना चाहिए कि भीड़ में शामिल एक जैसी सोच वाले लोग। भागवान इन लोगों को ले जाकर किसी और प्लैनिट पर क्यों नहीं छोड़ देता।

More from Filmibeat

Read more about: viral news south news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X