सामंथा के बाद नयनतारा की शादी टूटने की आई खबर, पति विग्नेश ने दिया ये रिएक्शन

Nayanthara Vignesh Shivan

Nayanthara Vignesh Shivan Wedding: फिल्मी गलियारे से आए दिन बनते बिगड़ते रिलेशन की खबरे और अफवाहें उड़ती रहती हैं। इसी बीच अब साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की शादी बुरे दौर में होने की खबरें आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इस खबर ने नतनतारा के फैंस को काफी चिंता में डाल दिया।

दरअसल, 'रेडिट' का एक पोस्‍ट वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि एक्‍ट्रेस ने अपने पति विग्‍नेश श‍िवन को इंस्‍टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही नयनतारा की इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी भी वायरल हुई, जिसमें उन्‍होंने 'आंसू' और 'गम' की बात की है। हालांकि, जब इसकी पड़ताल की गई तो दावा झूठा निकला।

नयनतारा ने इस पोस्‍ट के बाद 'रेडिट' पर एक पोस्‍ट वायरल हुआ। इसमें नयनतारा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल का स्‍क्रीनशॉट शेयर किया गया, लिखा गया कि एक्‍ट्रेस ने अपने फिल्‍ममेकर पति विग्‍नेश श‍िवन को अनफॉलो कर दिया हो। जाहिर है, ऐसे में फैंस की चिंता बढ़ गई। कुछ फैंस ने यह भी याद दिलाया कि बीते हफ्ते ही नयनतारा ने इंस्टाग्राम स्‍टोरी पर विग्‍नेश के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी जिसके साथ प्रतीक कुहड़ का गाना 'खो गए हम कहां' जोड़ा गया था।

इस दावे की जांच के लिए नयनतारा के इंस्‍टाग्राम अकाउंट की जांच की, तो पाया कि ऐसा कुछ नहीं है। वह कुल 91 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें पति विग्‍नेश श‍िवन भी शामिल हैं। इसी तरह विग्‍नेश भी इंस्‍टाग्राम पर 989 यूजर्स को फॉलो करते हैं, जिनमें नयनतारा भी हैं। कुल मिलाकर ये दावे झूठे मालूम पड़ते हैं।

इसी बीच विग्नेश शिवन ने भी ऐसी अफवाह को उड़ाने वालों का करार जवाब देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस इंस्टाग्राम स्टोरी में नयनतारा की एक खूबसूरत फोटो नजर आ रही है।

विग्नेश हमेशा की तरह नयनतारा को चीयर करते नजर आए। इस बार भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पता चला कि नयनतारा का ब्यूटी ब्रांड 9 स्किन आगामी पुरस्कार शो का टायटल स्पॉन्सर होगी। पोस्ट में अवार्ड शो की जानकारी के साथ-साथ नयनतारा फूलों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X