नयनतारा ने अपने जुड़वा बेटों के रखे हैं ऐसे स्पेशल नाम, बोलने से पहले करनी होगी कई बार प्रैक्टिस

एक्ट्रेस नयनतारा ने आखिरकार अपने जुड़वा बच्चों के पूरे नामों का खुलासा कर दिया है, जिन्हें उन्होंने सरोगेसी के जरिए जन्म दिया है। नयनतारा एक अवॉर्ड फंक्शन में थीं, जहां उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों के नामों के बारे में बताया, जिनके पहले नाम उयिर और उलागम हैं। नयनतारा को अपने जुड़वां लड़कों का पूरा नाम शेयर करने के लिए कहा गया और उन्होंने कहा: मेरा पहला बेटा उयिर रुद्रोनिल एन. शिवन है और मेरा दूसरा बेटा उलाग धैवाग एन. शिवन है।
बता दें, जून 2022 में नयनतारा ने फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन से चेन्नई में एक अंतरंग समारोह में शादी की थी। शादी में रजनीकांत और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार शामिल हुए थे। उसी साल विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की, कि उन्होंने सरोगेसी केजरिए जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं।
And finally, #Nayanthara reveals her twin boys' names... 🥺❤
— N'cafe... (@NayanCafe) April 2, 2023
Uyir Rudronil N Shivan ❤
Ulag Dhaiveg N Shivan ❤ https://t.co/7g1tYhclCd pic.twitter.com/CCHFyFthUT
विग्नेश शिवन और नयनतारा बीते साल 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी, जिसमें इन दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। अपनी शादी के चार महीने बाद ही दोनों ने सरोगेसी की मदद से ट्विन्स ब्वॉयज का स्वागत किया था।
जिसकी जानकारी खुद निर्देशक विग्नेश शिवन ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्विन्स के नन्हें-नन्हें पांव की तस्वीरें शेयर करके दी थी। उन्होंने जानकारी शेयर करते हुए लिखा था, 'नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें दो ट्विन्स बेबी ब्वॉयज हुए हैं'।
नयनतारा की फिल्मों की बात करें तो वह साउथ के बाद अब हिंदी में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उनकी और शाह रुख खान की जोड़ी पहली बार निर्देशक एटली की फिल्म 'जवान' में दिखाई देगी।


Click it and Unblock the Notifications