मंदिर में नयनतारा के साथ हुई ऐसी हरकत कि आपा खो बैठीं एक्ट्रेस, खुलेआम देने लगी धमकी

स्टार नयनतारा को अपने पति व फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन के साथ मंदिर जाने के दौरान एक फैन पर अपना आपा खोते हुए देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को हाल ही में पंगुनी उथिरम के मौके पर कुंभकोणम जिले के एक मंदिर में देखा गया था। पवित्र स्थान में प्रवेश करते ही कपल के आसपास भीड़ जमा हो गयी।
नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन हाल ही में कुंभकोणम के पास कामाक्षी अम्मन मंदिर गए थे। इंटरनेट पर वायरल वीडियो के लिए एक्ट्रेस बुरी तरह से ट्रोल हुई हैं। मंदिर में इस कपल को जल्द ही वहां मौजूद लोगों ने घेर लिया। सुपरस्टार के आसपास भीड़ बढ़ने के कारण दर्शन उस तरीके से नहीं हुआ जैसा कि उन्होंने सोचा था। स्टार कपल के लिए वहां से हालात और भी बदतर हो गए क्योंकि वे अपना चढ़ावा चढ़ाने के लिए एक छोटे से मंदिर में वापस गए। भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई और मंदिर के अंदर नयनतारा ने अपना आपा खो दिया।
इस दौरान नयनतारा ने देखा कि एक फैन अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना रहा है। इससे उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने कथित तौर पर फैन का फोन तोड़ने की धमकी दी।
नयनतारा के गुस्सा करने से काफी बवाल मचा हुआ है। उन्हें उस फैन को डांटना पड़ा जो मंदिर के प्रवेश द्वार पर हंगामा कर रहा था। वीडियो में पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करते हुए देखा जा सकता है और फैंस को धक्का देने की भी कोशिश की जा रही है। फ्रेम में विग्नेश शिवन फैंस को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं। तब तक नयनतारा इतने गुस्से से भर चुकी थीं कि उन्होंने फैन के फोन को तोड़ने की धमकी दे दी, जो उनका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था।
विग्नेश और नयनतारा पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी में रजनीकांत और शाहरुख खान आए थे। अपनी शादी के महीनों बाद, दोनों ने घोषणा की, कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेबी का स्वागत किया है।


Click it and Unblock the Notifications











