धनुष पर फूटा नयनतारा का गुस्सा, झल्लाते हुए बोलीं- यह हरकत आपके कैरेक्टर को दिखाती है...

Nayanthara Got angry on Dhanush: साउथ सुपरस्टार नतनतारा अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए पसंद की जाती हैं। फैन्स उनकी फिल्मों के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि उनकी जल्द ही फिल्म 'नयनतारा बियॉन्ड द फेयरीटेल' रिलीज भी होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही फिल्म को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है।
दरअसल यह विवाद किसी और में नहीं बल्कि नयनतारा और धनुष के बीच हुआ है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही 'नयनतारा बियॉन्ड द फेयरीटेल' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर में मेकर्स ने तमिल फिल्म 'नानुम राऊडी धान' का म्यूजिक इस्तेमाल कर लिया था। बता दें कि इस फिल्म धनुष द्वारा प्रोड्यूस की गई थी। वहीं अब इसी म्यूजिक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। धनुष ने नयनतारा को लीगल नोटिस भेज दिया था इसी के साथ ही उन्होंने नयनतारा से 10 करोड़ रुपये की मांग की है।
वहीं अब धनुष के इस लीगल नोटिस को देख नयनतारा का पारा हाई हो गया है। एक्ट्रेस धनुष पर गुस्सा निकालती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने एक ओपन लेटर धनुष के लिए लिखा है एक्ट्रेस करती हैं कि 'हम तो उन लाइनों को पढ़कर चौंक गए। आपने 3 सेकेंड के वीडियो पर सवाल खड़ा कर दिया है। यह वीडियो हमारे पर्सनल डिवाइस से शूट किया गया था। यह एक बीटीएस वीडियो है जो पहले से ही सोशल मीडिया पर है और आपने इस 3 सेकेंड के वीडियो के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की है।'
'यह बहुत ही नीचता भरी बात है। यह आपके कैरेक्टर को दिखाता है। काश आप वो इंसान होते जो ऑडियो लॉन्च के समय बेचारे भोले बनकर फैन्स को दिखाते हैं। आप जो बोलते हैं आप उसे ही फॉलो नहीं करते हैं। खासतौर पर मेरे और मेरे पार्टनर के लिए तो नहीं।'
'मेरी डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने का इंतजार हजारों फैन्स कर रहे हैं। हमने दोस्तों के साथ मिलकर हर मुश्किल का सामना करते हुए इस फिल्म को बनाया है। और आप हमें इस फिल्म के बदले में नफरत दे रहे हैं। इससे ना सिर्फ मुझे और मेरे पार्टनर को बल्कि मेरे प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हर शख्स पर फर्क पड़ रहा है।'
नयनतारा ने यह भी बताया कि उनकी टीम पिछले दो सालों से धनुष से इस डॉक्यूमेंट्री के लिए NOC लेने की कोशिश में जुटी है, लेकिन धनुष ने इसका जवाब देने से बेहतर डॉक्यूमेंट्री को फिर से एडिट करवाना सही समझा। आपको बता दें कि नयनतारा की लाइफ पर आधारित यह डॉक्यूमेंट्री 18 नवंबर को स्ट्रीम होने जा रही है। इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा की पूरी लाइफ के बारे में बताया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











