PHOTOS: शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं नागा और शोभिता, रस्मों की तस्वीरें आईं सामने तो खुशी से झूम उठे फैंस

Naga Chaitanya sobhita dhulipala wedding rituals started: साउथ के जाने माने एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि 8 अगस्त को नागा ने शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई रचाई थी। वहीं लगता है कि अब कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
शोभिता और नागा की शादी की रस्में शुरू
हाल ही में शोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टा हैंडल पर शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जी हां, शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शोभिता धुलिपाला खूबसूरत हैंडलूम साड़ी पहने नजर आ रही है। उनके हाथ में हल्दी की गाठें नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह हल्दी को ओखली से पीसती दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में वह कमल के फूल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर में वह अपनी सहेलियों के साथ हंसती दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में वह कही रस्में निभाती नजर आ रही हैं तो कभी वह फोटोशूट करवाती दिख रही हैं।
फैन्स ने लगाई कमेंट्स की लंबी लाइन
इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही शोभिता कैप्शन में लिखती हैं- 'गोधुमा रयै पसुपु दंचतम' और लीजिए शुरुआत हो गई। बता दें कि इन तस्वीरों पर यूजर्स कमेंट करते थक नहीं रहे हैं जहां कोई शोभिता की तारीफ कर रहा है तो कोई नए रिश्ते की बधाई देता नजर आ रहा है।
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के 3 साल बाद नागा चैतन्य शोभिता से शादी करने जा रहे हैं। नागा ने सामंथा रुथ प्रभु से साल 2017 में शादी की थी और 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों के तलाक के बाद भी फैन्स तो उम्मीद थी की सब हो जाए, लेकिन अब वह लगता है कि दोनों ही मूव ऑन कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications