..................... Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Sister Samanta Dhulipala Congratulate Them - Hindi Filmibeat

शादी से पहले सामंता ने शोभिता और नागा को दी बधाई, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

Samantha Congratulate Naga-Sobhita

Samantha Congratulate Naga-Sobhita: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आज यानी की 4 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। दोनों की यह ट्रेडीशनल वेडिंग नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन अक्किनेनी के अन्नपूर्णा स्टूडियो में होने जा रही है। लेकिन अब हाल ही में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी से पहले होने वाली दुल्हन की बहन सामंता ने इंस्टाग्राम पर इस कपल को बधाई दी है।

दरअसल आपको बता दें कि सामंता ने अपनी बड़ी बहन शोभिता धुलिपाला के पेली कुथुरु रस्म की तस्वीरों को शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "सबसे प्यारी इंसान, सबसे खूबसूरत पेली कुथुरु और अब तक के सबसे प्यारे इंसान को बहुत-बहुत बधाई। अक्का आपके लिए मेरा भरपूर प्यार।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में नागा चैतन्य ने भी अपनी होने वाली दुल्हन शोभिता और उनके परिवार को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि "पिछले कुछ महीनो में शोभिता के परिवार को जानने का मौका मिला। यह बहुत ही अच्छा अनुभव रहा और परिवारों को बातचीत करते देखा सुकून मिला। मैं इंतजार कर रहा हूं और एक्साइटेड हूं।"

इसी के अलावा आपको बता दें कि नागा चैतन्य और शोभिता की इस शादी में कई सारे सेलिब्रिटीज शिरकत करने जा रहे हैं। गेस्ट की लिस्ट में चिरंजीवी, पीवी सिंधु, नयनतारा, दग्गुबाती परिवार और एनटीआर जैसे मशहूर सितारे शिरकत करने जा रहे हैं। मालूम हो कि नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है और इससे पहले उन्होंने साउथ की टॉप एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के साथ में शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X