Nagarjuna ने बहू शोभिता का किया खास तरह से वेलकम, बोले- तुम बहुत खुशियां लाई हो...

Nagarjuna Welcome Sobhita: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने दूसरी बार शोभिता धुलिपाला के साथ में 4 दिसंबर को शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दूल्हा और दुल्हन की जोड़ी भी काफी पसंद की जा रही है। लेकिन अब इसी बीच नागार्जुन का पोस्ट भी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी बहू शोभिता का परिवार में वेलकम करते हुए नजर आए।
नागार्जुन ने शोभिता और नागा चैतन्य के साथ में शादी की कई सारी तस्वीरें को शेयर किया है। इन तस्वीरों में सभी लोग काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। नागार्जुन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि "शोभिता और नागा चैतन्य के नए खूबसूरत चैप्टर मेरे लिए स्पेशल और इमोशनल मोमेंट रहा है।मेरे प्यारे बेटे को बहुत-बहुत बधाई और डियर शोभिता आपका घर में स्वागत है। तुमने इससे पहले भी हमारी जिंदगी में बहुत सारी खुशियां लाई है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है और इससे पहले सामंथा रुथ प्रभु के साथ में उनकी शादी हुई थी। 4 साल में ही दोनों का रिश्ता टूट गया था। हालांकि अगर हम शोभिता की बात करें तो आपको बता दें कि वह साउथ की मशहूर अभिनेत्री है। बॉलीवुड में भी काम कर चुकी है और मेड इन हेवन जैसी फिल्मों के लिए उन्हें जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications