कैसे शुरू हुई थी नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की लव स्टोरी? 3 साल तक दुनिया से यूं छुपा कर रखा प्यार

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Love Story: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य आज यानी की 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करने जा रहे हैं। इस शादी में सिर्फ क्लोज फ्रेंड और परिवार वाले मौजूद होंगे। बता दे कि नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है। हालांकि शोभिता धुलिपाला को उन्होंने शादी से पहले 3 साल तक डेट किया और आज हम आपको दोनों की लव स्टोरी बताने वाले हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्टूबर 2021 में नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से तलाक ले लिया था। हालांकिबाद में यह भी खबरें आई थी कि कथित तौर पर एक्टर ने हैदराबाद के अपने घर पर शोभिता का मेहमान के तौर पर स्वागत किया। हालांकि कई रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि यह सिर्फ एक दोस्ती के तौर पर मुलाकात थी और दोनों काफी कंफर्टेबल भी नजर आए थे।
बाद में कई बार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला को साथ में भी देखा गया था। इसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाहें जोर पकड़ने लगी थी। खान की बाद में साल 2023 में मिशेलिन स्टार शेफ सुरेंद्र मोहन ने अपने लंदन रेस्टोरेंट से नागा चैतन्य के साथ में एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर में काफी सारे लोगों का कहना था कि बैकग्राउंड में एक चेयर पर शोभिता भी बैठी हुई थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस तस्वीर को जल्दी ही डिलीट कर दिया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कंफर्म कर दिया गया था कि लंदन में वेकेशन के दौरान नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला को पहली बार एक दूसरे के लिए प्यार का एहसास हुआ था।
इतना ही नहीं इसी साल की शुरुआत में अप्रैल में शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम से जंगल सफारी की एक तस्वीर को शेयर किया था। इसके अगले दिन ही चैतन्य ने भी इस बैकग्राउंड से सनसेट को एंजॉय करते हुए एक तस्वीर को शेयर कर दिया। इसी के अगले महीने यह कपल छुट्टियों के लिए यूरोप पहुंच गया था।
हालांकि 9 अगस्त को नागा चैतन्य के पिता और मशहूर अभिनेता नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए सगाई का ऐलान कर दिया था। दोनों की सगाई की तस्वीर भी खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लेकिन अब 4 दिसंबर यानी कि आज हैदराबाद में पारंपरिक तौर पर दोनों की शादी होने जा रही है। यह शादी 8 घंटे तक चलेगी।


Click it and Unblock the Notifications