नागा चैतन्य की दूसरी शादी में हो रहे हैं झगड़े ? बहस के बाद शोभिता पति संग ऐसा करती हैं बर्ताव

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Fight: साउथ सिनेमा के जाने माने एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि नागा चैतन्य ने पिछले साल एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग शादी रचाई थी।
दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुईं। शुभिता के फैन्स ने इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाया था। आपको बता दें सामंथा से तलाक के बाद नागा ने शोभिता (Sobhita Dhulipala) के साथ शादी की है। नागा ने सामंथा से 2021 में तलाक लिया था। तलाक के कुछ समय बाद ही नागा शोभिता को डेट करने लगे थे।
नागा चैतन्य ने अपनी पर्सनल लाइफ के खोले राज
वैसे तो नागा अपने और शोभिता के रिश्ते को मजबूत बताते आए हैं नागा चैतन्य कहते हैं कि वह नए रिश्ते में आकर काफी खुश हैं, लेकिन हाल ही में नागा अपने रिश्ते को लेकर एक और बात की है। जिसे सुनकर फैन्स हैरान रह गए हैं। दरअसल हाल ही में कपल ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें शोभिता बताती हैं कि नागा ने उन्हें किस तरह प्रपोज किया था वहीं नागा भी बातते हैं कि लड़ाई के बाद क्या होता है।
नागा से लड़ाई के बाद ऐसा करती हैं शोभिता
नागा और शोभिता से सवाल किया गया था कि सबसे पहले माफी कौन मांगता है। इसपर शोभिता कहती हैं कि मैं, वहीं नागा चैतन्य तुरंत ही रिएक्ट करते हैं- वह कहते हैं कि नहीं, तुम सॉरी और थैंक्यू में विश्वास नहीं रखती हो। भूल गईं क्या ? इसके बाद शोभिता कहती हैं कि प्यार में नो सॉरी नो थैंक्यू।
नागा ने किस तरह किया था शोभिता को प्रपोज
इसके बाद शोभिता बताती हैं कि कैसे नागा ने उन्हें प्रपोज किया था। शोभिता कहती हैं कि ये बहुत ही नेचुरली हुआ था। वो मेरे माता पिता से मिलने आए थे। उसके बाद माता पिता का आशीर्वाद हमें मिल गया और फिर जैसे ही सभी की हां हुईं तभी नागा ने घुटने पर बैठकर मेरा हाथ मांग लिया।


Click it and Unblock the Notifications











