क्या शादी के बाद भी फिल्मों में दिखेंगीं Sobhita Dhulipala? Naga Chaitanya ने तोड़ी चुप्पी

Naga Chaitanya On Sobhita Dhulipala Work: नागा चैतन्य और शोभित धुली पलक कल यानी की 4 दिसंबर को एक होने जा रहे हैं। बता दे कि दोनों की शादी को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड है। दोनों के प्री वेडिंग फेस्टिवल्स की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल देखा जा सकता है। हालांकि आप शादी से पहले हाल ही में नागा चैतन्य से सवाल किया गया कि क्या शादी के बाद भी शोभिता धुलिपाला फिल्मों में काम करेंगी या फिर नहीं।
जूम के साथ में बातचीत के दौरान नागा चैतन्य ने इस पर बात करते हुए कहा कि "हां, बिल्कुल।" नागा चैतन्य ने शोभिता के परिवार को लेकर कहा कि "तेलुगू परिवार की तरह शोभिता का परिवार भी बहुत कल्चरड और स्नेही है। उन्होंने मुझे बेटे की तरह प्यार दिया और वहां पर बहुत कंफर्ट भी है। बहुत सी चीज़ें वहां कॉमन हैं।"
नागा चैतन्य ने आगे बात करते हुए कहा कि "शोभिता एक फैमिली गर्ल है। हमने साथ में काफी सारे फेस्टिवल भी मनाए हैं और मुझे ऐसा लगता है कि समय के साथ-साथ हमारा बॉन्ड और भी ज्यादा मजबूत होता चला जाएगा।"
नागा चैतन्य के काम को लेकर बात करें तो आपको बता दें की शादी के बाद में वह कई सारे प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। इसमें Thandel भी है, जिसको 7 फरवरी 2025 को रिलीज किया जाएगा। उसी के अलावा एक्टर के पास में एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी मौजूद है।
हालांकि अगर हम शोभिता धुलिपाला की बात करें तो आपको बता दें कि पिछली बार उनको 'लव सितारा' फिल्म में देखा गया था। इसके अलावा वह मेजर और द बॉडी जैसी फिल्मों में भी देखी जा चुकी है। इसके अलावा वेब सीरीज मेड इन हेवन से उनको पापुलैरिटी हासिल हुई।


Click it and Unblock the Notifications