Watch- नागा चैतन्य के सामने प्ले हुआ एक्स वाइफ सामंथा संग 'सुहागरात' वाला वीडियो

Naga Chaitanya Samantha Romantic Video: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर नागा चैतन्या और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक को तकरीबन 2 साल हो चुके हैं। हालांकि इसके बावजूद भी दोनों अपने पुराने रिश्ते को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बने हुए नजर आ जाते हैं। इन दिनों नागा चैतन्या एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें मनम फिल्म में सामंथा के साथ रोमांटिक सीन पर ब्लश करते हुए देखा गया।
नागा चैतन्या और सामंथा की फ़िल्म मनम साल 2014 में रिलीज की गई थी और दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद भी किया गया था। इस फिल्म को विक्रम के कुमार द्वारा डायरेक्ट किया गया और जब इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया तो दर्शकों के साथ एक्टर भी इस फिल्म को थिएटर में देखने के लिए गए थे।
इस फ़िल्म में नागा चैतन्या का जब सामंथा के साथ शादी वाला सीन दिखाया गया था तो एक्टर काफी ज्यादा ब्लश करने लग गए थे। इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर को दर्शकों के बीच थिएटर में बैठे हुए देखा जा रहा है। वेडिंग सीन के दौरान एक्टर के साथ-साथ फैंस भी काफी उत्साहित हुए और हूटिंग करने लगे।
इसी दौरान नागा चैतन्या को फैंस को शांत करते हुए देखा गया और इस दौरान उन्होंने ग्रीन शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। जिसमें वह काफी ज्यादा स्मार्ट लग रहे थे। अगर नागा चैतन्या और सामंथा की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो फ़िल्म 'ये माया चेसावे' के सेट से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी।
नागा चैतन्या और सामंथा ने कई साल डेट करने के बाद 2017 में शादी रचाई। लेकिन फैन्स को बड़ा झटका तब मिला जब 2 अक्टूबर 2021 को उन्होंने तलाक के घोषणा की। तलाक के बाद नागा चैतन्या की शोभिता धुलिपाला के साथ में डेटिंग की खबरें सामने आई। तो वहीं सामंथा रुथ प्रभु अभी सिंगल लाइफ जी रही है।


Click it and Unblock the Notifications











