Naga Chaitanya Net Worth: नागा चैतन्य जीते हैं बेहद लग्जरियस लाइफ, 15 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

Naga Chaitanya Net Worth: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आज यानी कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक होने जा रहे हैं। हालांकि 8 अगस्त को ही दोनों ने सगाई कर ली थी और अपने रिलेशनशिप को भी कंफर्म कर दिया था। लेकिन आज हम आपको नागा चैतन्य के बारे में बताने वाले हैं। वह साउथ के एक टॉप एक्टर है और एक लग्जरियस लाइफ भी जीते हैं। आज हम आपको उनकी नेटवर्क भी बताएंगे।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि नागा चैतन्य तकरीबन 160 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स की माने तो वह एक प्रोजेक्ट के लिए कम से कम 5 से 10 करोड़ की फीस लेते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं और उन्होंने कुछ बिजनेस में भी इन्वेस्ट किया हुआ है।
अगर हम नागा चैतन्य की प्रॉपर्टीज को लेकर बात करें तो आपको बता दें कि उनका हैदराबाद के जुबली हिल्स एरिया में एक बंगला भी मौजूद है। इसी के अलावा इस घर की कीमत तकरीबन 15 करोड़ के आसपास की बताई जाती है। बहुत कम लोग किस बारे में जानते हैं कि नागा चैतन्य ने Shoyu नाम से एक क्लाउड किचन चैन भी खोली है और इसमें वह एशियाई डिशेज को प्रोवाइड करवाते हैं।
नागा चैतन्य को कार कलेक्शन का भी काफी शौक है। उनके पास फरारी F 430, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, Porsche 911 GT3 जैसी कार भी हैं। साथ ही उनके पास दो सुपरबाइक्स BMW R9T and a Triumph Thruxton R भी हैं। बता दे कि आज रात को नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











