नागा चैतन्य ने गुपचुप रचाई शोभिता संग शादी ? सुबह तड़के धूम-धाम से लेकर पहुंचे बारात, देखें Trending Video

Naga Chaitanya married sobhita Dhulipala: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हैं। बता दें कि नागा ने हाल ही में शोभिता धुलिपाला के संग सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। नागा ने सगाई करके यह तो साबित कर दिया है कि वह अब पूरी तरह से अपने पुराने रिश्ते से मूव-ऑन कर चुके हैं। दोनों की सगाई के बाद ये खबरें भी काफी तेज थीं कि कपल जल्द ही शादी करेगा। वहीं हाल ही में नागा चैतन्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नागा धूमधाम से बारात लेकर जा रहे हैं।
बारात लेकर पहुंचे नागा
सुबह से ही नागा चैतन्य का एक वीडियो ट्रेंडिंग में बना है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नागा चैतन्य सफेद और क्रीम कलर की शेरवानी पहने हैं। वह फूलों से सजी हुई एक ओपन कार में बैठे दिख रहे हैं नागा के पीछे बैंड बाजे वाले और बाराती नाचते नजर आ रहे हैं। वहीं इस खुशनुमा माहौल को देख नागा भी एक्साइटेड हो जाते हैं और खड़े होकर नाजारे का आनंद लेते हैं। नागा का यह वीडियो 27 अगस्त का बताया जा रहा है। वहीं वीडियो को देखने के बाद फैन्स कंफ्यूज हो गए हैं कि क्या नागा ने शोभिता से शादी कर ली ? फिलहाल तो वीडियो में नागा दूल्हा बने दिख रहे हैं अब वीडियो में कितनी सच्चाई है यह तो नागा ही बता सकते हैं।
#TFNExclusive: Visuals of Yuvasamrat @chay_akkineni from an event he attended this evening!🤍🔥#NagaChaitanya #Thandel #TeluguFilmNagar pic.twitter.com/0i7PeIFotg
— Telugu FilmNagar (@telugufilmnagar) August 27, 2024
नागा की है दूसरी शादी
आपको बता दें कि नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है। शोभिता से पहले नागा पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से शादी कर चुके थे। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। शादी से पहले नागा और सामंथा रुथ प्रभु लंबे समय तक डेट कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी दोनों कि रिश्ते में दरार आ गई और साल 2021 में सामंथा रुथ प्रभु और नागा ने तलाक की घोषणा कर दी थी। सामंथा तालक की घोषणा से पहले ही अपनी शादी की तस्वीरें भी अपने इंस्टा हैंडल से डिलीट कर चुकी थीं, लेकिन फिर भी फैन्स को दोनों के मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।


Click it and Unblock the Notifications