सामंथा से तलाक के 3 साल बाद अब इस एक्ट्रेस से सगाई करने जा रहे हैं नागा ? रिश्ते को मिली मंजूरी!

naga chaitanya

Naga chaitanya going to get engaged with this Actress: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों काफी तेज हैं। कहा जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहां सभी तरफ दोनों के अफेयर के चर्चे हो रहे हैं। वहीं दोनों ने अभी तक इस रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन दोनों के अफेयर की खबरों के बीच ऐसी खबर आ रही है जिसे सुन फैन्स को खुश हो गए हैं। दरअसल दोनों अपने इस रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहे हैं। जी हां, खबरें आ रही हैं कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला सगाई करने जा रहे हैं।

आज सगाई कर सकते हैं नागा चैतन्य
द ग्रेट आंध्र की खबरों के मुताबिक साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य शोभिता से अपने हैदराबाद वाले घर में सगाई करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस सगाई में केवल परिवार के लोग ही शामिल होंगे। हालांकि अभी तक परिवार की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन इस खबर को सुनते ही फैन्स तो खुशी से झूम उठे हैं, लेकिन समांथा के फैन्स इस खबर को सुन नाराज होते नजर आ रहे हैं।

जल्द हो सकती है शादी की घोषणा
खबरें यह भी आ रही हैं कि इस रिश्ते से सभी खुश हैं परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी भी दे दी है और जल्द ही दोनों की शादी की घोषणा भी की जाएगी। फिलहाल तो फैन्स को दोनों की सगाई की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

सामंथा रुथ प्रभु के साथ टूटा था रिश्ता
आपको बता दें कि नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से साल 2017 में शादी की थी। दोनों एक दूसरे से फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और शादी करने का फैसला किया, लेकिन शादी के चार सालों बाद ही सामंथा रुथ प्रभु और नागा ने तलाक की घोषणा कर दी। इस खबर ने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X