नागा चैतन्य और शोभिता इस दिन बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर VIRAL हुआ वेडिंग कार्ड और गिफ्ट आइटम

Naga Chaitanya

Naga Chaitanya and Sobhita dhulipala wedding card viral: साउथ के जाने माने एक्टर नागा चैतन्य जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं। जी हां, इन दिनों उनके घर पर शादी की तैयारियां होनी शुरू हो गई हैं। नागा की यह दूसरी शादी है जो वह शोभिता धुलिपाला के साथ करने जा रहे हैं।

बता दें कि दोनों के शादी के फंक्शन गोधुमा रायी पसुपु दंचतम के साथ शुरू हुए थे। कपल ने अपनी शादी को सीक्रेट करने की पूरी कोशिश की है, लेकिन फैन्स उनके हर एक फंक्शन के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। हर एक फैन चाहता है कि उन्हें नागा और शोभिता की शादी का एक विजुअल देखने को मिले।

वहीं हाल ही में दोनों की शादी से जुड़ा एक बेहद ही खास अपडेट सामने आया है। दरअसल दोनों की शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इन कार्ड को देख फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल डबल हो गया है। जी हां, सोशल मीडिया पर शोभिता और नागा की शादी की पहली झलक देखने को मिली है। इस वेडिंग कार्ड में देखा जा सकता है कि कार्ड अंग्रेजी में प्रिंट करवाया गया था।

कार्ड काफी ट्रेडिशनल है। इस कार्ड में आधुनिक और परम्परा का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। गाय, मंदिर, घंटियां, केले के पत्ते, आरती इस कार्ड की शोभा बढ़ा रही हैं। कार्ड में वेडिंग डेट भी साफ दिखाई दे रही है। अभी तक लोग कंफ्यूज थे कि दोनों की शादी कब होगी तो बता दें कि कार्ड के मुताबिक अब दोनों 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

इस वेडिंग कार्ड के साथ ही गिफ्ट से भरी बास्किट भी भेजी गई है। इस बाल्टी में इक्कत-मुद्रित कपड़े, चमेली की एक माला और अन्य कई सामान देखने को मिल रहे हैं। यह बहुत ही खास सादा और खूबसूरत निमंत्रण फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। दोनों के वेडिंग वेन्यू की बात करें तो दोनों हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X