..................... Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Haldi Ceremony Video Went Viral - Hindi Filmibeat

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की पूरी हुई शादी की पहली रस्म, हल्दी के रंग में डूबे दिखे दूल्हा-दुल्हन

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Haldi Function

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Haldi Function: साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले नागा चैतन्य अभी के समय में अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं और जल्दी ही वह एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ में शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि शादी की पहली रस्म शुरू हो चुकी है और इसी बीच उनके हल्दी सेरिमनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नागा चैतन्य और शोभित धोनी पाल की हल्दी सेरिमनी 29 नवंबर को हैदराबाद में हो चुकी है। इस फंक्शन में परिवार और दोस्तों के साथ करीबी लोग शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर इस सेरेमनी की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस फंक्शन में शोभिता ने दो आउटफिट पहने हुए थे।

पहले तो शोभिता धुलिपाला को लाल कलर की साड़ी में देखा गया और वह नागा चैतन्य के साथ में चेयर पर बैठी हुई नजर आई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने बालों में जूडा और गोल्ड ज्वेलरी पहनी हुई थी। वही नागा चैतन्य को सफेद रंग के कुर्ता पजामा में देखा गया था।

लेकिन अगर हम दूसरे आउटफिट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि शोभिता धुलिपाला ने हल्दी फंक्शन में येलो कलर की साड़ी पहन रखी थी और उसके साथ में ऑफ शोल्डर का ब्लाउज पहना हुआ था। इस दौरान वह हल्दी वाले बड़े से बर्तन में बैठी हुई है। लोग उन पर पानी और फूल डालते हुए नज़र आए। खबरों के अनुसार नागा चैतन्य और शोभिता 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X