सुपरस्टार मोहनलाल का AMMA के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा, मेंबर्स पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप, पूरी कमेटी भंग

Mohanlal Resignation From AMMA President: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बवाल कट गया है। इसी बीच एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एएमएमए के अध्यक्ष मोहनलाल और इसकी कार्यकारी समिति के सदस्यों ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान विभिन्न सदस्यों के खिलाफ यौन आरोपों की झड़ी लग गई।
इन सभी के बीच, प्रभावशाली अभिनेताओं के संगठन (एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स) ने एक प्रेस बयान जारी कर अध्यक्ष मोहनलाल सहित अपने पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे की घोषणा की है। इस्तीफे से पहले सदस्यों ने एक ऑनलाइन बैठक भी बुलाई थी। इससे अब ये कमेटी ही भंग हो गई है। सभी ने यह फैसला हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद लिया है।
कुछ दिन पहले ही AMMA के महासचिव और वेटरन मलयालम एक्टर सिद्दीकी पर एक मलयाली एक्ट्रेस ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद सिद्दीकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं AMMA के जॉइंट सेक्रेटरी बाबूराज पर भी एक जूनियर आर्टिस्ट ने सेक्शुअल एब्यूज के आरोप लगाए थे।
AMMA के सदस्यों पर इस तरह के आरोप लगने के बाद भी मोहनलाल अब तक चुप थे। ऐसे में कई जाने-माने एक्टर्स ने उनकी आलोचना भी की थी।
हाल ही में मलयाली एक्ट्रेस सोनिया मल्हार ने खुलासा किया था कि साल 2013 में फिल्म शूटिंग के दौरान एक एक्टर ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस गीता विजयन और श्रीदेविका ने भी डायरेक्टर तुलसीदास पर फिल्म शूटिंग के दौरान सेक्शुअल हैरेसमेंट करने का आरोप लगाया है।


Click it and Unblock the Notifications











