Inside Photos: शादी के बंधन में बंधी एक और एक्ट्रेस, विदाई में पापा से लिपट कर बुरी तरह रोई

Meera Nandan Sreeju Wedding

Meera Nandan Sreeju Wedding: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक मीरा नंदन इस समय काफी खुश हैं, क्योंकि उन्होंने लाइफ की नई शुरुआत करते हुए अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड श्रीजू के साथ शादी कर ली है। हाल ही मे, उनकी शादी की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिनसे वाकई नजरें हटाना काफी मुश्किल है।

एक्ट्रेस मीरा नंदन ने 29 जून 2024 को 'गुरुवायूर मंदिर' में अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड श्रीजू संग शादी रचाई। अपनी शादी के दिन एक्ट्रेस ने बेज कलर की साड़ी के साथ मौवे-टोन्ड ब्लाउज़ पहना था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। अपने लुक को निखारने के लिए मीरा ने चोकर, स्टेटमेंट नेकलेस, वेस्ट चेन, मांग टीका, झुमके और स्टैक्ड चूड़ियां जैसी ट्रेडिशनल ज्वेलरी कैरी की थी।

पिंक लिप्स, काजल लगी आंखें और बिंफ वाले हल्के मेकअप में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, यह उनके चेहरे की मुस्कुराहट थी, जिसने उनकी सुंदरता में चार-चांद लगा दिए। दूसरी ओर, श्रीजू ने अपने इस खास दिन के लिए गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट टोन्ड ट्रेडिशनल धोती पहनी थी। कैमरे के सामने खुशी-खुशी पोज़ देते हुए कपल एकदम पिक्चर परफेक्ट लग रहा था।

शादी किसी भी लड़की के लिए खुशी और गम का एक मिश्रण होता है और मीरा के लिए भी कुछ अलग नहीं था। शादी के बाद एक्ट्रेस भी अपने परिवार को छोड़ने के ख्याल से भावुक हो गईं। उन्होंने अपने पिता को गले लगाया और थोड़ी भावुक हो गईं। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ एक कैंडिड मोमेंट शेयर करती हुई नजर आईं।

मीरा नंदन की मेहंदी सेरेमनी सितारों से सजी और मस्ती भरी थी, जिसमें उनकी को-एक्ट्रेसेस नाज़रिया नाज़िम, एन ऑगस्टीन और श्रींदा शामिल हुई थीं। मेहंदी के दिन मीरा ने टाई-अप डिटेलिंग के साथ एक एम्बेलिश्ड पर्पल कलर का अनारकली पहना था। अपने मेकअप को सिंपल रखते हुए उन्होंने ब्लैक बिंदी और स्टोन-स्टडेड झुमके से अपना लुक निखारा था।

More from Filmibeat

Read more about: meera nandan sreeju bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X