Manushi Chhillar: बॉलीवुड के बाद अब टॉलीवुड में अपनी कला का प्रदर्शन करने को तैयार हैं मॉडल

Manushi Chhillar: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जो कि बॉलीवुड के बाद अब टॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जादू दिखाने के पूरी तरह से तैयार हैं। सोशल मीडिया पर मॉडल ने इसकी जानकारी खुद एक वीडियो साझा करके फैंस को दी है, और अब वीडियो काफी वायरल हो गया है। फैंस उनके इस नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई दे रहे हैं।
इस वीडियो से साफ जाहिर है कि, मानुषी छिल्लर ने टॉलीवुड की राह पकड़ ली है। वह टॉलीवुड के एक्टर वरुण तेज अभिनीत फिल्म वीटी 13 में भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वरुण तेज भारतीय सेना के पायलट की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं मानुषी रडार ऑफिसर का रोल निभाएंगी। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है।
इस खबर को लेकर सोनी पिक्टर ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मानुषी छिल्लर की कास्टिंग का एलान किया है। यह फिल्म तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो गई है। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित एक एक्शन फिल्म है।
इस फिल्म को लेकर ऐलान पहले ही हो चुका था। फिल्म को लेकर दूसरी जानकारी हम आपको बता दे कि, फिल्म को शक्ति प्रताप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। फिलहाल इसका नाम वीटी 13 रखा गया है, लेकिन आखिरी टाइटल का खुलासा बाद में किया जाएगा।
इसके अलावा खास बात यह है कि इस फिल्म वीटी 13 के लेखक आमिर खान और सिद्धार्थ राजकुमार हैं। फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस और रेनेसां पिक्चर्स के संदीप मुड्डा कर रहे हैं। जो कि काफी दिलचस्प होने वाला है और फैंस इससे काफी खुश हैं।
गौरललब है कि, साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर ने 2022 में अक्षय कुमार संग फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। हफ्तेभर के अंदर ही सम्राट पृथ्वीराज ने दम तोड़ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications