'ड्रग्स के नशे में उसने मेरी ड्रेस.' मलयालम एक्ट्रेस Vincy Aloshiuos का छलका दर्द, बताई आप बीती!

Malyalam Actress Vincy Aloshiuos Misbehaved- चाहें किसी भी भाषा कीफिल्म इंडस्ट्री हो वो महिलाओं के लिए किसी तरह से सेफ नहीं है। इस वक्त मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक खबर सामने आ रही है जहां एक्ट्रेस विंसी अलोशियस के साथ घटिया हरकत हुई है।
खबरें हैं कि इस दौरान उन सितारों को लेकर बात हो रही है जो कि ड्रग्स लेते हैं और इसके बाद यौन उत्पीड़न करते हैं। मलयालम एक्ट्रेस ने इस खुलासे को करते हुए लोगों का दिमाग हिला डाला है। उन्होने खुद अपनी आप बताते हुए खुलासा किया कि कैसे सेट पर एक को-एक्टर ने कथित तौर पर ड्रग्स के नशे में उनके साथ दुर्व्यवहार गंदी हरकत की थी। विंसी अलोशियस फिल्म के सेट पर ही अपने एक अनुभव को साझा किया है।
मेरी ड्रेस ठीक करने लगा?
विंसी अलोशियस जिस फिल्म में काम कर रही थीं उसका जो लीड हीरो था वो ड्रग्स लेता था। अभिनेत्रा ने कहा,'' उस एक्टर ने ड्रग्स के नशे में गलत हरकत की थी। मुझे उसके साथ काम करने में बहुत समस्या हो रही थी। मेरी ड्रेस के साथ कुछ प्रॉब्लम थी, उसे ठीक करना था।
उस एक्टर ने पूरी महफिल के सामने कहा कि वो ड्रेस ठीक कर देगा और ड्रग्स के नशे में वो ड्रेस भी ठीक करने लगा। जब उसने सबके सामने ऐसा किया जो कि मेरी सिचुएशन काफी अजीब हो गई थी और मैं परेशान हो गई थी।'' एक्ट्रेस का बयान अब आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं।
नहीं बताया नाम
हालांकि विंसी अलोशियस ने उस ड्रग्स वाली अभिनेता का नाम नहीं बताया। इसके बाद लोग लगातार जानना चाहते हैं कि आखिरी वो कौन सा शख्स है जिसने इस तरह की हरकत की थी। अक्सर महिलाओं से छेड़छाड़ की खबरें आती हैं और वो काफी हैरान करने वाली होती हैं। हालांकि मीटू मोमेंट की शुरुआत के बाद इसमें कुछ लगाम लगी है।


Click it and Unblock the Notifications











