साउथ की वो टॉप एक्ट्रेस, जिसने 14 लोगों पर लगाए यौन शोषण के आरोप, लिस्ट सामने आते ही बवाल

Revathy Sampath: इस समय मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण के मामले बढ़ते ही चले जा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसे 14 लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं रेवती संपत की। उन्होंने फेसबुक के माध्यम से इस बात की जानकारी को साझा किया है।
रेवती ने जिन लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है उनके नाम के साथ में फोटो भी शेयर कर दिए हैं। नाम और फोटो सामने आते ही इंडस्ट्री में बवाल मच गया है। दरअसल उन्होंने एक्टर सिद्दीकी, डायरेक्टर राजेश टचरिवर, एक डॉक्टर और सब इंस्पेक्टर पर भी आरोप लगाए हैं।
अगर आप रेवती को नहीं जानते तो वह एक मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री है। उन्होंने फिल्म पटनागढ़ से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2018 में उन्होंने विष्णु उदयन द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म वक्त से पहचान प्राप्त की। लेकिन अब फेसबुक की जानकारी के मुताबिक अब वह सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करती हैं।
खबरों के अनुसार रेवती ने कोयंबटूर के केएसजी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस से अपनी पढ़ाई पूरी की है। लेकिन जब से उन्होंने 14 लोगों पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं तभी से पूरी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिल रहा है। हालांकि इसके आगे क्या होगा यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications














