'मैं मरी नहीं हूं...', 35 साल की इस हसीना के अंतिम संस्कार के कार्ड हुए वायरल, फिर खुद दिया फिटनेस का सबूत
Jewel Mary On Fake Death News: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री और टीवी होस्ट ज्वेल मैरी इस समय काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर एक झूठी खबर फैल रही है। हाल ही में इंटरनेट पर अफवाह है कि वह कैंसर का शिकार हो गई थी और अब उनका निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार का निमंत्रण पत्र भी वायरल हो रहा है। यह अफवाह इतनी तेजी से फैलने लगी की अभिनेत्री को खुद सामने आकर इस पर अपनी सफाई देनी पड़ी।

ज्वेल मैरी की मौत की खबर हुई वायरल
ज्वेल मैरी ने एक वीडियो शेयर किया और कहा कि अब वह जिंदा है और एक ठीक-ठाक जिंदगी जी रही है। उन्होंने लोगों से इस बात की भी अपील की है कि वह किसी भी पुष्टि के बिना बेमतलब की अफवाहों पर ध्यान ना दें। वीडियो में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने तो उन्हें सोशल मीडिया पर मर ही दिया और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी।
एक्ट्रेस ने दिया फिटनेस का सबूत
ज्वेल मैरी ने इस दौरान बताया कि उनके बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी आवाज खो दी और वह बिस्तर से उठ भी नहीं सकती हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने अपनी फिटनेस का भी सबूत देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दिया। वीडियो में वह ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते हुए नजर आई।
ज्वेल मैरी ने वर्कआउट का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि "मैं मरी नहीं हूं। कुछ दिनों से लोग मुझे करने पर तुले हुए हैं और कुछ नहीं तो मुझे मार ही डाला है। लेकिन अब मेरे अंतिम संस्कार के कार्ड भी छाप दिए गए हैं और दावा किया जा रहा है कि मैंने अपनी आवाज खो दी है। मैं अपनी मौत की सेज पर हूं और हिल भी नहीं सकती हूं।"
2023 में एक्ट्रेस ने की थी कैंसर पर बात
अभिनेत्री ने मलयालम भाषा में वीडियो में कहा कि "मैं यह वीडियो इसीलिए सजा कर रही हूं कि लोगों को पता चले कि 2 दिन पहले आई अफवाह झूठी है। दोस्तों मैं मरी नहीं हूं। 2023 में भी जो मैंने बातें कही थी उनको भी तोड़ मरोड़ कर फैलाया गया और गुमराह करने वाले लोग कैप्शन का इस्तेमाल करते हुए जताने की कोशिश कर रहे हैं कि अब मैं मर चुकी हूं। इसीलिए मैं उन लोगों को बता देता हूं कि अभी मेरे अंतिम संस्कार की चाय पर उसे जाने की तैयारी करना पूरी तरीके से बेकार है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह अफवाह अभिनेत्री के साल 2023 में दिए गए एक पुराने बयान से फैली है। तब उन्होंने एक इवेंट में कैंसर से अपनी लड़ाई को लेकर बात की थी। उन्होंने 2023 में केरल कैन नाम के एक इवेंट में अपनी कैंसर की लड़ाई के बारे में बताया था। इस इवेंट में बताई हुई बातों को कुछ लोगों ने अफवाह फैलाने के लिए इस्तेमाल किया।
जब पहली बार कैंसर के बारे में चला था पता
ज्वेल मैरी ने 2023 में कैंसर को लेकर जब बताया था तो कहा था कि "मैं अपने रुटीन चेकअप के लिए एक बार हॉस्पिटल गई और मुझे खांसते वक्त काफी कफ निकल रहा था। डॉक्टर ने स्कैन करने की सलाह दिया और जब रिपोर्ट आई तो कुछ भी ठीक नहीं था। फिर डॉक्टर ने बायोप्सी करने के लिए कहा और इस पर सीधा इशारे यही था कि कैंसर हो सकता है और जब बायोप्सी की रिपोर्ट आई तो पता चला कि मैं खतरे में हूं।"
ज्वेल मैरी के करियर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है और सुपरस्टार ममूटी के साथ में कई बेहतरीन फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। हालांकि इस विवाद पर उन्होंने यह तो साफ कर दिया है कि वह पूरी तरीके से ठीक है और उनके निधन की खबर झूठी है।


Click it and Unblock the Notifications