TV एक्ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा, एक्स BF ने पेट पर मारी लात, चेहरे पर बरसाए घूंसे, करनी पड़ी प्लास्टिक सर्जरी!

Jaseela Ex-Boyfriend Assault: मलयालम टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस जसीला इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है उनके एक्स बॉयफ्रेंड पर लगाए गए गंभीर आरोप। जसीला का कहना है कि उनके एक्स ने उन्हें शारीरिक रूप से इतना प्रताड़ित किया कि उन्हें प्लास्टिक सर्जरी तक करवानी पड़ी।
इंस्टाग्राम पोस्ट में किया खुलासा
जसीला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट और स्टोरी शेयर करते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें न्यू ईयर पार्टी के बाद बुरी तरह पीटा था। जसीला ने अपने चेहरे पर लगी चोटों की तस्वीरें भी फैंस को दिखाईं। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि यह सब कब हुआ, तो उन्होंने बताया कि यह घटना 31 दिसंबर की रात पार्टी के बाद की है।
पेट पर लात और चेहरे पर पंच
एक्ट्रेस ने लिखा- 'न्यू ईयर पार्टी के बाद मेरी डॉन थॉमस से बहस हो गई थी। गुस्से में उसने मुझे पेट पर दो बार लात मारी और मेरे चेहरे पर कई पंच मारे। चूड़ी पहनकर किए गए इन वार से मेरी आंख और चेहरे पर गहरी चोट लगी। हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी करने की सलाह दी। शुरुआत में वह मुझे अस्पताल ले जाने से भी मना कर रहा था, लेकिन जब मैंने झूठ बोलकर अपनी हालत बताई तो वह मान गया।'
मेंटल हेल्थ पर पड़ा असर
जसीला ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई। उन्होंने लिखा- 'मेरा वजन करीब 10 किलो कम हो गया। मैं न ठीक से खा पा रही थी और न ही सो पा रही थी। आईने में खुद को देखकर पहचान तक नहीं पाती थी। चेहरे पर टांके तो लग गए, लेकिन मेरे दर्द और चुप्पी पर कोई मरहम नहीं लगा सका।'
रिश्ता खत्म करने की शर्त
जसीला ने आगे कहा कि बाद में उनका एक्स ऐसे वापस आने की कोशिश करने लगा जैसे कुछ हुआ ही न हो। उन्होंने उसे एक आखिरी मौका दिया और कहा कि अगर वह ईमानदारी से माफी मांगकर अपोलॉजी लेटर लिखकर दे, तो वह इस रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म मान लेंगी। लेकिन उसने माफी मांगने की बजाय कोर्ट और बेल का रास्ता चुना।
यह मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। जसीला ने साफ कहा है कि अब वह अपनी जिंदगी को नए सिरे से आगे बढ़ाना चाहती हैं और इस दर्दनाक अनुभव से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















