लाइव शो में स्टेज पर गिरा एक्टर, हॉस्पिटल में चल रही जिंदगी और मौत की जंग, वेंटिलेटर के सहारे चल रही सांसे

Rajesh Keshav Cardiac Arrest: आजकल हार्ट अटैक के केस दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले काफी समय से कई सेलेब के हार्ट अटैक की खबरें सामने आ रही हैं और एक बार फिर एक सेलेब हीरो के हार्ट अटैक की खबर सामने आई है।
मलयालम एक्टर और टीवी प्रेजेंटर राजेश केशव (RK) की हालत फिलहाल नाज़ुक बनी हुई है। रविवार रात कोच्चि के क्राउन प्लाजा होटल में एक लाइव इवेंट के दौरान अचानक वह मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े। तुरंत उन्हें लेक्सशोर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) आया था। 47 साल के राजेश इस समय वेंटिलेटर पर हैं।
अस्पताल में इलाज जारी
फिल्ममेकर प्रताप जयलक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी कि राजेश की एंजियोप्लास्टी की गई है और तब से वह वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने लिखा कि अभी तक राजेश पूरी तरह से रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे, बस कभी-कभी हल्की-फुल्की हरकत करते हैं। डॉक्टरों को शक है कि हार्ट अटैक की वजह से उनके दिमाग पर हल्का असर पड़ सकता है।
जयलक्ष्मी ने भावुक होकर लिखा- 'जो शख्स अपने दमदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर बिजली दौड़ा देता था, आज वही मशीनों पर निर्भर है। यह बहुत दुखद है, लेकिन हमें भरोसा है कि वह वापस आएंगे। हमें सबको मिलकर उनके लिए दुआ करनी चाहिए।'
राजेश केशव की फिल्में
राजेश कई मशहूर मलयालम फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें शामिल हैं- 'ब्यूटीफुल' (2011), 'त्रिवेंद्रम लॉज' (2012), होटल कैलिफोर्निया (2013), 'नी-ना' (2015), 'थट्टुम पुरथ अचुथन' (2018)।


Click it and Unblock the Notifications











