43 साल की एक्ट्रेस ने किया तीसरे तलाक का ऐलान, बोलीं- अब आया है सबसे सुकून भरा दौर

Meera Vasudevan Third Divorce: अभिनेत्री मीरा वासुदेवन ने साफ कर दिया है कि उनका पति विपिन पुथियानकम से तलाक हो गया है। काफी समय से उनकी शादी को लेकर अफवाहें चल रही थीं, लेकिन अब मीरा ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर बताया कि वे दोनों अलग हो चुके हैं। उन्होंने लिखा कि अगस्त 2025 से वे अपनी जिंदगी अकेले जी रही हैं और इस समय वह अपने जीवन के शांत और अच्छे दौर में हैं।
मीरा और विपिन की शादी पिछले साल मई 2024 में कोयंबटूर में हुई थी। यह मीरा की तीसरी शादी थी, इसलिए उनकी शादी काफी सुर्खियों में रही।
दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'कुडुम्बविलक्कु' के सेट पर हुई थी। काम के दौरान उनकी दोस्ती हुई और फिर यही रिश्ता शादी तक पहुंच गया। लेकिन अलग होने के बाद मीरा ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सभी फोटोज और वीडियो हटा दिए हैं।
मीरा की पहली शादी अभिनेता जॉन कोकेन से हुई थी, जिससे उन्हें एक बेटा अरिहा है। काम की बात करें तो मीरा ने हाल ही में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, और मलयालम फिल्म 'थनमाथ्रा' में मोहनलाल के साथ उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











