करोड़ों की संपत्ति के लिए इस एक्टर ने अपनी ही बहन से रचाई चौथी शादी! बोले- लोग मुझसे जलते हैं...

Actor Bala

Actor Bala Fourth Marriage: मलयालम के मशहूर अभिनेता बाला ने अपनी ही कजिन बहन कोकिला के साथ में 24 अक्टूबर को चौथी शादी कर ली। दोनों ने केरल के मंदिर में इंटीमेट वेडिंग की थी और दोनों की उम्र में 17 साल का अंतर भी है। अब हाल ही में मीडिया के साथ में बातचीत के दौरान बाला ने अपने हेटर्स को जवाब दिया और कहा कि कोकिला के साथ में वह खुश है। वह जल्दी ही अपना बच्चा भी प्लान करेंगे।

लोगों को लड़कियां नहीं मिलती

मलयालम एक्टर बाला ने इस पर बात करते हुए कहा कि जिन भी लोगों को लड़कियां नहीं मिलती है वह मुझसे जलते हैं क्योंकि मैंने चौथी बार शादी कर ली है। हम जल्दी ही बच्चा भी प्लान करेंगे और हम अच्छी मैरिड लाइफ भी जी रहे हैं। मैं राजा की तरह रहना चाहता हूं और कोकिला को रानी की तरह रखना चाहता हूं।

जलते हैं लोग

अभिनेता ने आगे कहा कि मेरे साथ में सब कुछ अच्छा होगा और अगर कोई भी मेरी जिंदगी को देखकर जलता है तो यह उसकी गलती होगी। जो भी जलते हैं उनके घर में गाड़ी नहीं होती। उनके पास में लड़कियां भी नहीं है और मुझे यही कहते हैं कि मैंने चार बार शादी कर ली है। हर एक चीज में गलतियां निकालने लगते हैं और मैं खुलेआम यही कहता हूं कोई कोकिला 24 साल की है। वह बहुत लंबे समय से मेरे साथ में है।

कोकिला ने कही ये बात

लेकिन बाला की नई नवेली दुल्हनिया कोकिला ने भी इस पर बात की और कहा कि बाला ज्यादातर अकेले ही रहते हैं। अब मैं उनके साथ में हूं और वह सबकी मदद भी करते थे। इसीलिए मुझे इसे प्यार हो गया। मालूम हो कि बाला ने पहली शादी चंदन सदाशिव के साथ में की थी और बाद में 2010 में उन्होंने सिंगर अमृता सुरेश के साथ में भी शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी हुई।

बाबा की टूटी शादियां

लेकिन बाला की साल 2019 में यह शादी टूट गई थी। यहां तक की अमृता सुरेश ने तलाक के बाद बाला पर आरोप लगाए थे कि उनको और उनकी बेटी को एक्टर नुकसान पहुंचाते हैं। साल 2021 में अभिनेता ने डॉक्टर एलिजाबेथ उद्यान के साथ में शादी की और 2023 में तलाक हो गया। अब यह खबर आ रही है कि 250 करोड़ की संपत्ति को बचाने के लिए एक्टर ने चौथी शादी की है।

Read more about: actor bala bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X