महेश बाबू की 11 साल की बेटी सितारा हुईं साइबर क्राइम की शिकार, एक्टर ने लिया बड़ा एक्शन

Mahesh Babu's 11 year old daughter Sitara becomes victim of cyber crime: साउथ के जाने माने एक्टर महेश बाबू अपने खास अंदाज और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हर कोई उनकी अदाकारी का दीवाना है। बता दें कि जितने महेश बाबू पॉपुलर हैं उतनी ही उनकी 11 साल की बेटी सितारा भी लोगों की जुबान पर छाई रहती हैं। छोटी सी उम्र में ही उनका नाम देश-विदेश तक फैला है, लेकिन हाल ही में उनका नाम उनके काम को लेकर नहीं बल्कि एक हादसे को लेकर सामने आ रहा है। चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ तेलुगू सुपरस्टार की 11 साल की बेटी के साथ।
साइबर क्राइम की शिकार हुईं सितारा
बता दें कि महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हो गई हैं। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात आदमी ने गैरकानूनी तरीके से महेश बाबू की बेटी का इंस्टाग्राम एकाउंट बनाया है। महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस जीएमबी एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टा हैंडल पर एक बयान भी जारी किया है। आपको बताते चलें कि यह पूरा मामला माधापुर पुलिस के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस कर रही है तेजी से जांच
रिपोर्ट्स की माने तो यह अज्ञात इंसान सितारा के एकाउंट से ट्रेडिंग और सेलिंग जैसे कई लिंक को भी शेयर कर रहा है। इसी के साथ ही सितारे के ऑफिशियल इंस्टा एकाउंट को भी टैग किया गया है। हाल ही में जीएमबी ने अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'सितारा का एक ही वेरीफाई एकाउंट है इसके अलावा किसी अन्य एकाउंट पर भरोसा ना किया जाए।' आपको बता दें कि पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही अपराधी को खिलाफ एक्शन लेगी।
बहुत पॉपुलर हैं सितारा
महेश बाबू की बेटी सितारा मात्र 11 साल की हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या मिलियन में है। सितारा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। उनकी मां और पिता दोनों ही बेटी की सोशल एक्टिविटी पर भी ध्यान रखते हैं। बता दें कि सितारा की मां नम्रता शिरोडकर जो एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं उन्होंने ही कुछ अज्ञात गतिविधियां बेटी के सोशल एकाउंट पर नोटिस की थीं।


Click it and Unblock the Notifications











