Mahesh Babu ने फ्लॉन्ट किए अपने बाईसेप्स, फैंस ने दिया शानदार रिएक्शन

Mahesh Babu: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर अपनी हालिया तस्वीर में अपने बाईसेप्स फ्लॉन्ट किए हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिन पर फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस ने तो महेश बाबू की तुलना बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन ने भी कर दी है, क्योंकि कहीं ना कहीं महेश बाबू का स्टाइलिश हमेशा ही रितिक की तरह चर्चा में रहता है। कुछ लोगों ने तो यह भी अंदाजा लगा लिया है कि महेश बाबू बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि साउथ सुपरस्टार महेश बाबू एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ साथ स्टाइलिश इंसान भी है, जिस पर अक्सर ही फैंस अपना प्यार लुटाते रहते हैं। इस तरह से एक्टरअपनी पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ को लेकर हमेशा ही लाइम लाइट में रहते हैं।
इन दिनों अभिनेता अपनी आने वाली तेलुगू फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसके लिए लगातार वह सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। इस हालिया वायरल तस्वीरों में अभिनेता काफी हैंडसम और डैशिंग नजर आ रहे हैं। काफी साधारण लुक में भी अभिनेता ने इंटरनेट पर अपनी तस्वीरों से आग लगा दी है।
एक तस्वीर में महेश अपने जिम ट्रेनर के साथ नजर आए, जिसमें वह अपनी बाहों को टोन कर रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में अभिनेता अपने बाइसेप्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए महेश ने कैप्शन में लिखा, 'आर्म डे।' अब फैंस अभिनेता की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फैंस के साथ अभिनेता की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने भी कमेंट करके प्यार बरसाया है।
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आने वाली फिल्म 'एसएसएमबी 28' की शूटिंग में बिजी हैं, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और श्रीलीला नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications