L2: Empuraan Teaser Out: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2: एमपुरान' का धमाकेदार टीजर आउट

L2: Empuraan Teaser Out: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म एल 2: एमपुरान का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज हो चुका है। हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीजर के रिलीज होने की घोषणा की है। टीजर ने आते ही फैन्स दिल जीत लिया है। इस टीजर को देखने के बाद मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म के रिलीज होने का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।
आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लूसिफर' का सीक्वल है। पृथ्वीराज सुकुमारन इस सीक्वल का निर्देशन कर रहे हैं। 'लूसिफर' पृथ्वीराज सुकुमारन की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी।
कोच्चि के एक इवेंट में लॉन्च किया गया टीजर
एल 2: एमपुरान का टीजर खास गणतंत्र दिवस के मौके पर कोच्चि में एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया गया है। इस इवेंट में मोहनलाल के साथ ही ममूटी, पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, मुरली गोपी, बेसिल जोसेफ, मनोज के जयन, जोशी, सत्यन एंथिकाड और अन्य लोग भी मौजूद थे।
पैन इंडिया होगी फिल्म
आपको बता दें कि यह फिल्म 27 मार्च 2025 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी। मलयालम, तमिल, कन्नड़, तेलुगू और हिंदी। बताते चलें की इस फिल्म की कहानी को मुरली गोपी ने लिखा है। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शन और आशीर्वाद सिनेमाज ने किया है। इस फिल्म में मोहनलाल खुरेशी अब्राम उर्फ स्टीफन नेदुमपल्ली का किरदार निभा रहे हैं। जो एक दुर्जेय अंडरवर्ल्ड क्राइम बॉस हैं। फिल्म में मोहनलाल का एक्शन अवतार फैन्स का दिल जीत रहा है।
लंबी है स्टार कास्ट
स्टार कास्ट की बात करें तो मोहनलाल के साथ ही टोविनो थॉमस नजर आ रहे हैं जो सीक्वल में जतिन रामदास की भूमिका में दिखेंगे। पृथ्वीराज सुकुमारन, इंद्रजीत, मंजू वारियर, सूरज वेंजारामूडु, अर्जुन दास, शरफ यू धीन और शाइन टॉम चाको मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











