नौ साल देख-परखकर इस एक्टर ने गर्लफ्रेंड से की धूमधाम से शादी, अब दो साल में ही वकीलों के लगाने लगे चक्कर

TV Actor Sanjay Gagnani Divorce: ज़ी टीवी के शो कुंडली भाग्य से मशहूर हुए संजय गगनानी आज सुबह से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि उनकी शादी खतरे में है।
9 साल के रिलेशनशिप के बाद नवंबर 2021 में पूनम के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले अभिनेता कथित तौर पर तलाक के लिए वकीलों से सलाह ले रहे हैं। ये खबर सामने आते ही लोग हैरान हो रहे हैं और जानना चाह रहे हैं कि सिर्फ दो सालों में ही इनका रिश्ता टूटने की कगार पर क्यों पहुंच गया।
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिससे उनकी निजी जिंदगी में दिक्कतें होने की अटकलें लगाई गईं। इस स्टोरी में एक्टर के 'डिटैचमेंट' गेम के दमदार होने की बात कही गई थी।
टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय गगनानी तलाक के वकीलों से सलाह ले रहे हैं। एक्टर की शादी में खटास आ गई है और वह अब पूनम से अलग होने पर विचार कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से पूनम और संजय के वैवाहिक जीवन में परेशानी चल रही है और यह इस हद तक बढ़ गई है कि उन्होंने इसे खत्म करने का फैसला कर लिया है।
बता दें, संजय और पूनम की प्रेम कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शुरू हुई थी। जब एक्टर ने मंच पर पूनम को देखा तो वह उन पर अपना दिल हार बैठे और फिर उन्हें अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आने का न्योता दिया। यह जोड़ा 9 साल तक रिलेशनशिप में रहा जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।


Click it and Unblock the Notifications