..................... KINGDOM TEASER: Vijay deverakonda movie kingdom teaser out, you will see the amazing stunts - Hindi Filmibeat

KINGDOM TEASER: 'किंगडम' टीज़र में देखा विजय देवरकोंडा का धांसू अंदाज, जबरदस्त एक्शन से किया सबको हैरान

By Filmibeat Desk
Vijay deverakonda

KINGDOM TEASER: विजय देवरकोंडा फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'किंगडम' (साम्राज्य) का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और ये बस एक झलक नहीं, बल्कि सिनेमा का असली जादू है। ये टीज़र हर उम्मीद से बढ़कर है। विजय का नया अवतार दमदार है और फिल्म की भव्यता एक नई सिनेमाई क्रांति की आहट जैसी लग रही है।

विजय देवरकोंडा का दिखेगा धांसू अंदाज
'किंगडम' के टीज़र में विजय देवरकोंडा पूरी तरह फायर हैं ना कोई रोक सकता है, ना कोई टक्कर दे सकता है। उन्होंने आखिरकार अपनी स्टारडम का पूरा हक अदा कर दिया है, ये साबित करते हुए कि वो सिर्फ़ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक ऐसा नाम हैं, जिसे नजर अंदाज़ करना मुमकिन नहीं। विजय देवरकोंडा खुद आग हैं, और इस बार वो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। इंडस्ट्री के असली गेम-चेंजर की वापसी हो चुकी है, और 'किंगडम' के टीज़र में वो फिर से याद दिला रहे हैं कि जब वो आए थे, तब कैसे पूरी इंडस्ट्री हिल गई थी। 'किंगडम' के साथ विजय देवरकोंडा एक बार फिर सबकी नज़रों में छा गए हैं, साबित कर रहे हैं कि आखिर क्यों पूरा देश उनसे नजरें नहीं हटा सकता।

इस दिन रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की फिल्म
फैन्स का क्रेज़ सातवें आसमान पर है। गौतम टी, अनिरुद्ध और विजय देवरकोंडा ने ऐसा टीज़र दिया है जो पूरी तरह सिनेमाई मास्टरपीस है, और इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने किंगडम के हिंदी टीज़र के लिए खास वॉयसओवर दिया है। सिर्फ टीज़र ने जो पागलपन मचा दिया है, वो तो बस शुरुआत है, क्योंकि सोचिए फिल्म क्या करेगी! विजय देवरकोंडा, गौतम टी और अनिरुद्ध इस 30 मई 2025 को किंगडम के साथ हर तरफ तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।

Read more about: vijay deverakonda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X