मां के अंतिम संस्कार पर फूट-फूटकर रोए किच्चा सुदीप, तस्वीरें देख भर आएंगी आंखें

Kiccha Sudeep cried bitterly at mother's funeral: कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप और उनके परिवार की तरफ से एक बेहद ही दुखद खबर आई है। दरअसल बीते दिन एक्टर की मां का निधन हो गया था। कई सितारों और फैन्स ने किच्चा सुदीप की मां को श्रद्धांजलि दी।
किच्चा सुदीप के मां के अंतिम दर्शन की तस्वीरें हुईं वायरल
तमाम सितारे और राजनेता भी किच्चा सुदीप की मां के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचते ही सभी की आंखें नम हो गईं। किच्चा सुदीप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जहां वह अपने होश खो बैठे नजर आ रहे हैं।
मां के अंतिम संस्कार पर फूट-फूटकर रोए किच्चा सुदीप
किच्चा सुदीप अपनी मां के जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि किच्चा सुदीप अपनी मां से लिपट कर फूट-फूटकर रोते दिख रहे हैं। वहीं कई राजनेता और परिवार वाले उन्हें संभालने के लिए आगे आते हैं।
ಇಂದು ನಿಧನರಾದ ನಟ ಸುದೀಪ್ ಅವರ ತಾಯಿಯವರ ಅಂತಿಮ ದರ್ಶನ ಪಡೆದು, ಕುಟುಂಬದ ಸದಸ್ಯರಿಗೆ ಸಾಂತ್ವನ ಹೇಳಿದೆನು. @KicchaSudeep pic.twitter.com/QgEmg5LiNr
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) October 20, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दिया किच्चा सुदीप को हौसला
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक्स पर किच्चा सुदीप के साथ दो तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें देखा जा सकता है कि किच्चा मां के पार्थिव शरीर के पास ही बैठे हैं। उनकी आंखें आंसुओं से भरी हैं।
बसवराज बोम्मई पर किया पोस्ट
इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही बसवराज बोम्मई लिखते हैं- 'एक्टर किच्चा सुदीप की मां का निधन सुनकर गहरा दुख हुआ है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सुदीप और उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दे, ऊं शांति।'
86 साल की थीं किच्चा सुदीप की मां
आपको बता दें कि किच्चा सुदीप की मां 86 साल की थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। अधिक तबियत खराब होने की वजह से बेंगलुरू के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके।


Click it and Unblock the Notifications











