मशहूर एक्टर पर रेप का केस दर्ज, हेमा कमेटी की रिपोर्ट्स के बाद फिल्म इंडस्ट्री में मचा है बवाल!

Rape Case On Kerala Actor Siddiqui- हेमा कमेटी की रिपोर्ट्स के बाद केरल इंडस्ट्री में बवाल मचा हुआ है। इस वक्त दिग्गज दिग्गज एक्टर्स के नाम का खुलासा हो रहा है। इस वक्त एक खबर सामने आ रही है कि एक मशहूर मलयाली एक्टर पर रेप का केस दर्ज हो गया है।
ये कोई नहीं बल्कि मलयालम अभिनेता और एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के पूर्व महासचिव सिद्दीकी हैं। उनपर आरोप है कि साल 2016 में तिरुवनंतपुरम के एक होटल में कथित तौर पर बलात्कार किया था और इसको लेकर तिरुवनंतपुरम में संग्रहालय एफआईआर दर्ज की है।
ये मामला महज रेप का नहीं है बल्कि अभिनेता सिद्दीकी पर महिला को अवैध रूप से हिरासत में रखने और धमकी देने के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है। गंभीर धारा में गिरफ्तारी और रिमांड शामिल है। जैसे ही ये खबर सामने आई बवाल मच गया है और लोग उनका नाम सामने आने के बाद हैरान हैं।
क्यो बोले सिद्दीकी
पता चला है कि इन आरोपों के बाद अभिनेता सिद्दीकी का एक बयान भी सामने आया है। 27 अगस्त को सिद्दीकी ने महिला के आरोपों को पूरी तरह से इनकार किया और इसका फर्जी बताया है। उनकी लीगल टीम संभवतः अग्रिम जमानत के लिए प्रधान सत्र न्यायालय, तिरुवनंतपुरम जाएगी। कहा जा रहा है कि ये महिला काफी हिम्मत करके कथित शोषण के बारे में बताने के लिए सोशल और मुख्यधारा मीडिया पर आई थीं।
हेमा कमेटी रिपोर्ट्स में सामने आईं चौकाने वाली बातें?
हेमा कमेटी के सामने आने के बाद केरल इंडस्ट्री में बवाल मचा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री में कई बड़े लोग काम का मौका देने के नाम पर और एक्टिंग में करियर को बनाने के बदले में महिलाओं के सामने आपत्तिजनक डिमांड रखते हैं। वहीं, नशे में धुत होकर जबरन उनके होटल के कमरों में घुस जाते हैं और यहां तक कि सेट और चेंजिंग रूम भी फीमेल सेफ नहीं हैं। इसके बाद पीड़ित महिलाओं को चुप रहने की धमकी दी जाती है और नहीं रहने पर करियर खराब करने की धमकी मिलती है। इन मामलों में कई लोगों के नाम बेनकाब हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications