एक तो साड़ी लाजवाब ऊपर से हसीना ने सिलाया हॉल्टर नेक ब्लाउज, खूबसूरत के साथ दिखना है स्टाइलिश तो Must Try

Keerthy Suresh Saree Look: साउथ सुपरस्टार कीर्ति सुरेश अपने खूबसूरती और एक्टिंग के साथ साथ अपने जबरदस्त लुक्स के लिए चर्चाओं में रहती हैं। कीर्ति सुरेश उन हसीनाओं में हैं जो साड़ी की दीवानी हैं। कीर्ति की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहती हैं। अब एक बार फिर से कीर्ति से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें अपलोड की हैं जो जिन्हें देखने के लिए फैंस बार बार उनके इंस्टाग्राम का रुख कर रहे हैं।
कीर्ति की इन लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो हसीना इस दौरान पीले रंग की मिरर वर्क साड़ी में गजब की हसीन दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी इस साड़ी को हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ टीम अप किया। इसके साथ ही कीर्ति खूबसूरत से जुमकों और छोटी सी बिंदी के साथ पूरा किया।
बता दें कि कीर्ति फिल्म के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। कीर्ति ने साल 2024 दिसंबर में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी भी कर ली है। कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर को गोवा में पारंपरिक रीति-रिवाज से एंथनी थाटिल के साथ ब्याह रचाया। उनकी शादी में साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति समेत कई सितारे भी शामिल हुए। जैसे ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कीं, वो इंटरनेट पर वायरल हो गईं।
कीर्ति सुरेश के पति एंथनी थाटिल फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखते हैं। कोची में जन्मे एंथनी दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं। कोची में उनका रिसॉर्ट चेन है, साथ ही चेन्नई में भी उनकी कंपनी है। बिजनेस से ताल्लुक रखने वाले एंथनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी प्राइवेट है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि कीर्ति और एंथनी थाटिल का प्यार एक-दो नहीं बल्कि 15 साल पुराना है। जी हां, दोनों एक-दूसरे को 15 साल से डेट कर रहे हैं। जब कीर्ति स्कूल में थीं, तभी उन्हें कॉलेज में पढ़ने वाले एंथनी से इश्क हो गया था। हालांकि, उन्होंने फिल्मों में आने के बावजूद अपनी डेटिंग लाइफ रिवील नहीं की और ना ही एंथनी के साथ वह ज्यादा स्पॉट हुईं। सालों तक अपने रिलेशनशिप को छुपाने वालीं कीर्ति ने इसी साल नवंबर में अपना 15वीं डेटिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी।


Click it and Unblock the Notifications











