..................... 'Kantara' won in all categories from Best Film to Best Actor at the 68th Filmfare Awards South 2023! - Hindi Filmibeat

'कंतारा' ने 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2023 में बेस्ट फिल्म से बेस्ट एक्टर तक.. सभी कैटिगरीज में मारी बाजी!

By Filmibeat Desk
kantara

होम्बले फिल्म्स ने 2022 में "कंतारा" की रिलीज के साथ सनसनी मचा दी। एक्टर, डायरेक्टर और राइटर ऋषभ शेट्टी ने एक अनोखी सिनेमाई मास्टरपीस बनाई जिसने ग्लोबल लेवल पर सफलता हासिल की।

भले ही फिल्म को रिलीज़ हुए कुछ समय हो गया है, लेकिन उत्साह कम नहीं हुआ है। "कंतारा" ने हाल ही में 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2023 में बड़े कैटेगरीज में अवॉर्ड्स जीतकर बड़ी सफलता हासिल की है।

कहना गलत नहीं होगा की कंतारा ने 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2023 पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। फिल्म ने कई कैटिगरीज में अवॉर्ड्स जीते हैं, जिसमें बे स्ट फिल्म (कन्नड़), बेस्ट एक्टर (पुरुष) - कन्नड़ ऋषभ शेट्टी द्वारा जीता गया, बेस्ट म्यूजिक एल्बम (कन्नड़) बी. अजनीश लोकनाथ द्वारा जीता गया, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (पुरुष) - कन्नड़ अच्युत कुमार द्वारा जीता गया, बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) - कन्नड़ सप्तमी गौड़ा द्वारा जीता गया, और बेस्ट प्ले बैक सिंगर (पुरुष) - कन्नड़ साई विग्नेश द्वारा "वराह रूपम" के लिए जीता गया।

इसके अलावा, कंतारा के बाद अब कंतारा: चैप्टर 1 के साथ पहले कभी न देखे गए दिव्य अनुभव को एंजॉय करने के लिए तैयार हो जाइए। कांतारा का कन्नड़ वर्जन और हिंदी वर्जन 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया था।

फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया हैं। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा और किशोर कुमार जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Read more about: kantara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X