विदेश में भी बजा कंतारा चैप्टर 1 का डंका, इंटरनेशनल ऑडियंस की डिमांड पर हो रही है स्पैनिश और इंग्लिश में डब

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा चैप्टर 1 ने देश दुनिया में धूम मचा दी है। फिल्म के कहानी ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। दुनिया भर से तारीफें बटोरने के बाद ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा अब नए मोड पर है। जी हां, फिल्म को लेकर इंटरनेशनल ऑडियंस की डिमांड बढ़ती जा रही है। बता दें कि फिल्म अब इंटरनेशनल लेवल पर धमाल मचा दी है।
विदेश में भी है फिल्म की धाक
फिल्म कंतारा ने न सिर्फ भारतीय प्रवासियों पर अपनी छाप छोड़ी, बल्कि उन देशों के फिल्म लवर्स के साथ भी गहराई से जुड़ी जिनके सांस्कृतिक संबंध भारत से मिलते जुलते हैं। मेक्सिको, कोलंबिया, अर्जेंटीना, चिली, वेनेजुएला और दूसरे देशों के दर्शक 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म की सांस्कृतिक थीम से बहुत ज़्यादा जुड़ पाए। इन देशों के गैर-प्रवासी दर्शकों के एक बड़े वर्ग ने भी 'कंतारा' को अपनाया और इसके मजबूर फैंस बन गए।
स्पेनिश और अंग्रेजी में हो रही है डब
इसके अलावा, दुनिया भर में शानदार सिनेमा की तारीफ करने वाले कई देशों में, 2022 की इस फिल्म को इसकी अनोखी कहानी के लिए बहुत प्यार मिला है। अब इसी मांग को देखते हुए, फिल्म मेकर ने इसे स्पेनिश और अंग्रेजी में डब करके दुनिया भर के कई देशों में रिलीज करने का फैसला किया है।
फिल्म बनाने में लगी एक्सपर्ट्स की टीम
इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने 'कंतारा: चैप्टर 1' के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है।
अलग-अलग भाषाओं में होगी रिलीज
यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचेगी। फिल्म 'कंताराः चैप्टर 1' के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।


Click it and Unblock the Notifications











