..................... Kantara Chapter 1 Trailer: Rishab Sherry movie kantara Chapter 1 trailer Out Now, movie release on this date - Hindi Filmibeat

Kantara Chapter 1 Trailer: रहस्य का सैलाब है 'कांतारा चैप्टर 1' का ट्रेलर, दिखेगा ऋषभ शेट्टी का खूंखार अवतार

Kantara Chapter 1

Kantara Chapter 1 Trailer: कांतारा: चैप्टर 1 को लेकर लोगों की उत्सुकता 2022 में रिलीज हुई कांतारा की जबरदस्त सफलता के बाद से चार गुनी बढ़ गई है। फैन्स की बढ़ती एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा के ट्रेलर ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया है। कांतारा का ट्रेलर वैसा ही है जैसा कि लोगों ने उम्मीद की थी।

कंतारा: चैप्टर 1 मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसे देशभर में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म के रूप में देखा जा रहा है इसलिए कंतारा: चैप्टर 1 के मेकर्स ने ट्रेलर में ज़्यादा राज नहीं खोले हैं। वह चाहते हैं कि यह उत्सुकता लोगों के दिल में बनी रहे और यही फैन्स की उत्सुकता उन्हें थिएटर तक लेकर आएगी।

जारी हुआ फिल्म का ट्रेलर

इस ट्रेलर में लोग वहीं से जुड़ रहे हैं जहां से लोगों ने फिल्म के पहले पार्ट को छोड़ा था। ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग और उनका अवतार लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि यह पहले पार्ट से भी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी। कंताराः चैप्टर 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है।

फिल्म के लिए की जा रही हैं खास तैयारियां

मेकर्स ने 'कंतारा: चैप्टर 1' के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुँचेगी।

Read more about: kantara chapter 1 rishab shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X