Kantara Chapter 1: 'कंतारा चैप्टर 1' के BTS वीडियो ने काटा बवाल, क्लिप देख ऐसा है लोगों का रिएक्शन

By Filmibeat Desk
Kantara Chapter 1

Kantara Chapter 1: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही है। बता दें कि इन दिनों ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा चैप्टर 1 के रिलीज होने का इंतजार फैन्स कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म तो रिलीज नहीं हुई है, लेकिन फिल्म का एक बीटीएस वीडियो सामने आया है जिसने धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को लेकर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। चलिए देखते हैं कि लोगों को कैसा लगा कंतारा चैप्टर 1 का वीडियो।

यूं आए यूजर्स के रिएक्शन
BTS वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- "1000 करोड़ लोड हो रहा है।" वहीं एक फैन ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा, "KFI के लिए फिर से 1000 करोड़ आने वाले हैं'एक फैन ने ऋषभ की तारीफ करते हुए लिखा, 'बहुत जबरदस्त लग रहा है!! ऋषभ शेट्टी की मेहनत को सलाम.. HGOY आ रहा है' वहीं एक यूजर ने लिखा- "होम्बले फिल्म्स कभी फेल नहीं होती - KGF से लेकर सलार तक, और अब ये जबरदस्त फिल्म आ रही है!"

'कंतारा चैप्टर 1' होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म के पीछे की क्रिएटिव टीम में म्यूज़िक डायरेक्टर बी. अजनिश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बांगलान शामिल हैं, जिनकी मेहनत और कल्पना ने फिल्म की भावनात्मक और दमदार कहानी को ज़बरदस्त तरीके से पेश किया है।

यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देख पाएं इसलिए इस फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तेलुगू, मलयालम, तमिल, बांग्ला और अंग्रेज़ी में रिलीज़ किया जाएगा, जिससे यह अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचेगी, जबकि यह फिल्म अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहेगी।

'कंतारा चैप्टर 1' के ज़रिए होम्बले फिल्म्स एक बार फिर भारतीय सिनेमा में कुछ नया करने जा रहा है। यह फिल्म कहानियों, विश्वास और शानदार फिल्म बनाने की कला को दिखाती है और दर्शकों को एक खास और गहरा अनुभव देने का वादा करती है।

Read more about: kantara chapter 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X