इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज हो रहा है 'कंताराः चैप्टर 1' का मच अवेटेड ट्रेलर

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंताराः चैप्टर 1' जबरदस्त धूम मचाई हुई है। आम से लेकर खास तक हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। बता दें कि फिल्म के पहले प्रीक्वल ने तो लोगों को दीवाना बना दिया था। वहीं लोगों का उत्साह देखकर 'कंतारा' के मेकर्स ने दूसरे पार्ट को रिलीज करने का सोचा। बता दें कि 'कंताराः चैप्टर 1' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। चलिए जानते हैं कि कब रिलीज हो रहा है फिल्म का ट्रेलर।
फिल्म रिलीज होने को है तैयार
होम्बले फिल्म्स की कंताराः चैप्टर 1 इस समय इंडियन सिनेमा की सबसे ज़्यादा सुर्खियों में रहने वाली फिल्म है, जिसका बेसब्री से दर्शकों द्वारा इंतज़ार किया जा रहा है। यह फिल्म असल में अपनी घोषणा के समय से ही चर्चा में बनी हुई है। वहीं अब, सभी का इंतज़ार खत्म होने वाला है क्योंकि फिल्म का इसका लंबे समय से मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज होने जा रहा है।
दूसरे पार्ट में भी छिपी है रहस्यमयी कहानी
कंताराःचैप्टर 1 के मेकर्स ने भले ही फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन 2022 में कंताराः की रिलीज़ के बाद से ही दर्शक इससे जुड़े हुए हैं। प्रीक्वल को लेकर बनी रहस्यमयी कहानी ने ट्रेलर के लिए लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। हर कोई जानना चाहता है कि इस साल की सबसे बड़ी फिल्म में मेकर्स क्या लेकर आने वाले हैं। लेकिन अब इंतज़ार खत्म हो गया है, क्योंकि मेकर्स ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि कंताराःचैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज होने वाला है।
इस दिन रिलीज हो रहा है ट्रेलर
इस मेगा अनाउंसमेंट को करने के लिए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक दमदार पोस्टर शेयर किया है- कंतारा चैप्टर 1 के लिए काउंट डाउन शुरू हो चुका है। हर कोई कंतारा के दूसरे पार्ट की एक झलक देखना चाहता है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है जो 22 सितंबर 12:45 PM पर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के लिए की जा रही हैं खास तैयारियां
इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने 'कंतारा: चैप्टर 1' के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है।
इतनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुँचेगी। फिल्म 'कंताराः चैप्टर 1' के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।


Click it and Unblock the Notifications