..................... Kantara Chapter 1 New song Rebel Released, Diljit Dosanjh dance in Rishab Shetty movie - Hindi Filmibeat

कांताराः चैप्टर 1 के गाने 'रिबेल' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, ढोल पकड़ नाचते दिखे दिलजीत दोसांझ

By Filmibeat Desk
Kantara Chapter 1

Kantara Chapter 1 New song Rebel Out: ऋषभ शेट्टी की कांताराः चैप्टर 1 इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। 2022 में कांतारा की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके प्रीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में ट्रेलर के आखिरकार सामने आने के बाद इसमें रोमांचक पल और दिल को छू लेने वाले विजुअल्स देखने को मिले। जबकि फिल्म कल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है, और उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब फिल्म का एनर्जेटिक और थ्रिल से भरा गाना 'रिबेल' भी रिलीज कर दिया है।

कांतारा चैप्टर 1 का पहला गाना रिलीज

दिलजीत दोसांझ की दमदार आवाज से सजा गाना 'रिबेल' कांतारा: चैप्टर 1 के हर पहलू को रोमांचक और प्रभावशाली बनाता है। यह गाना दर्शकों को कांतारा की भव्य और रोमांचक दुनिया में ले जाता है और गाने में खुद दिलजीत की मौजूदगी इसके पूरी एनर्जी को बढ़ा देती है। उनकी आवाज और मौजूदगी मिलकर गाने में एक अलग ही जादू पैदा करती है और फिल्म के रिलीज के लिए उत्साह को और बढ़ा रही है।

दिलजीत ने गाना बना दिया खास

निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर 'Rebel' सॉन्ग शेयर करते हुए लिखा - "एक आवाज जो बग़ावत की गूंज सुनाए, एक बीट जो आपकी आत्मा को हिला दे दिलजीत ने इस गाने को खास बना दिया है। बता दें कि कांताराः चैप्टर 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है।


इतनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुँचेगी। फिल्म 'कांताराः चैप्टर 1' के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।

Read more about: kantara chapter 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X