Kantara 2 Teaser: कंतारा 2 का टीजर खड़े कर देगा रोंगटे, ऋषभ शेट्टी ने की फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा

Kantara 2 Teaser: फैन्स का आखिरकार इंतजार खत्म हुआ है। बता दें कि कंतारा अ लीजेंड चैप्टर 1 टाइटल के साथ 82 सेकेंड का प्रोमो यूट्यूब पर शेयर किया गया है। इस टीजर को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
कन्नड़ फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की मोस्ट आवेटेड फिल्म कंतारा 2 इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं बता दें कि हाल ही में फिल्म का टीजर आउट किया गया है। इसी के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की है। जी हां, फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। बता दें कि फिल्म 2 अक्तूबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
दिखाया जाएगा फिल्म का प्रीक्वल
आपको बता दें कि कंतारा चैप्टर 1 फिल्म अगले साल रिलीज होने को तैयार है। जो 5 भाषाओं (कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी) में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के पहले चैप्टर को फिल्म का प्रीक्वल बताया जा रहा है। फिल्म में पहले की कहानियों को बताया जाएगा। इस फिल्म में कई रहस्यों का खुलासा किया जाएगा।
ऋषभ शेट्टी का लुक खड़े कर देगा रोंगटे
इस टीजर को देखकर यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह राजवंश के शासन काल के दौरान की कहानी है। टीजर की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि पूर्णिमा का चंद्रमा देखा जाता है। इसके बाद एक अंधेरी गुफा देखने को मिलती है। हाथों में त्रिशूल, लंबे बाल, गले में रूद्राक्ष की माला और खून से लथपथ नजर आते हैं ऋषभ शेट्टी। उनका यह लुक देख फैन्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस टीजर को देखने के बाद तो फैन्स इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार ही नहीं कर पा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











